फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brick kiln operators across the division are evading GST, complaint to the Chief Minister

Moradabad News: जीएसटी चोरी कर रहे मंडलभर के ईंट भट्ठा संचालक, मुख्यमंत्री से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln operators across the division are evading GST, complaint to the Chief Minister
मुरादाबाद। मंडल के ईंट भट्ठा संचालक कम बिक्री दिखाकर जीएसटी चोरी कर रहे हैं। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने सीएम से इसकी शिकायत की है। शिकायत का संज्ञान लेकर शासन से जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने डाटा का विश्लेषण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम लखनऊ से प्रदेश के राज्य कर के अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। बैठक के दाैरान मुरादाबाद जोन के अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी के मामले में ईंट भट्ठा संचालकों व लकड़ी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन अभी भी जीएसटी चोरी करने के लिए कारोबारी नए नए तरीके अपना दे रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करने के लिए अन्य विभागों को भी पत्र भेजकर मदद मांगी गई है। इसके अलावा मंडल में 50 प्रतिशत ईंट भट्ठे ही पंजीकृत हैं। ईंट भट्ठा संचालक अपनी बिक्री 40 लाख से कम दिखा रहे हैं, जिससे जीएसटी देने से बचा जा सके। बैठक के दाैरान मुख्यमंत्री के साथ बैठे अधिकारियों ने सभी मामलों की गहनता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तराखंड से लकड़ी कारोबारी अवैध ढंग से मंगा रहे माल

राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि रामपुर और उसके आसपास के कारोबारी उत्तराखंड से बिना कागज लकड़ियां अवैध ढंग से मंगाकर बेच रहे हैं। इस मामले में पिछले साल कार्रवाई की गई थी। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -2 के नेतृत्व में मोबाइल दस्ते ने 3.88 करोड़ और एसआईबी ने छापा मारकर छह करोड़ की कर चोरी पकड़ी थी। अब फिर लकड़ी कारोबारियों ने राज्य कर अधिकारियों को चकमा देकर कर चोरी शुरू कर दी है। अब राज्य कर की टीमें कार्रवाई के लिए सक्रिय हो गई हैं।






कर चोरी पकड़ने पर लगाया 77 लाख का जुर्माना

अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में लगभग 1042 ईंट भट्ठे हैं। इसमें पंजीकृत 589 भट्ठों ने अपना टर्नओवर 40 लाख से कम दिखाया है ताकि जीएसटी न देना पड़े। ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाने वाले कोयले का भी पूरा टैक्स नहीं भरा है। इस मामले में ईट भट्ठों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम राज्य कर विभाग में खोला गया है। राज्य कर अधिकारियों का कहना है कि बिजनौर और संभल में जांच के दौरान गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। इस मामले में 77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। पूरी संभावना है कि जांच होने पर और जीएसटी चोरी पकड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed