फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Breathing distress of corona infected by giving plasma

प्लाज्मा देकर बन रहे कोरोना संक्रमितों की सांसों के संकटमोचक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Breathing distress of corona infected by giving plasma
मुरादाबाद। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों की वजह से हर दूसरे परिवार में कोई न कोई व्यक्ति संक्रमित है। ऐसे में व्यक्तियों के जीवन की डोर को टूटने से बचाने के लिए शहर के संक्रमित होकर ठीक हो चुके लोग आगे आ रहे हैं। वह अपना प्लाज्मा देकर दूसरों के जीवन के संकटमोचक बन रहे हैं। भले ही प्लाज्मा दाता इन मरीजों के कोई सगे संबंधी नहीं है, लेकिन वह उनको प्लाज्मा देकर अन्य लोगों को भी इंसानियत निभाने की सीख दे रहे हैं।
विज्ञापन

संभल से मुरादाबाद आकर दान किया प्लाज्मा
संभल निवासी तुषार भारद्वाज को होली के पहले से बुखार आ रहा था। जांच कराई तो 28 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। टीएमयू में इलाज हुआ और स्वस्थ हो गए। 28 अप्रैल को मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय युवक को प्लाज्मा देने के लिए फोन आया तो यहां आकर निजी अस्पताल में प्लाज्मा दान किया। तुषार का कहना है कि कोरोना संक्रमित लोगों के जीवन को बचाने के लिए स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों को प्लाज्मा दान करना चाहिए।
विज्ञापन

महिला की हालत बिगड़ी तो दान किया प्लाज्मा
फोटो
नवचेतना वेलफेयर सोसाइटी के राहुल चौहान एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। दो दिन पहले उन्हें मालूम हुआ में टीएमयू में ममता विश्नोई की हालत गंभीर है। उन्हें प्लाज्मा की जरूरत है। इस पर बिना देर किए वे पहुंचे और प्लाज्मा दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित होने के बाद महसूस हुआ दूसरों का दर्द
लाजपत नगर निवासी कपड़े के निर्यातक शैलेंद्र चावला ने मंगलवार को प्लाज्मा डोनेट कर एक व्यक्ति की जान बचाई। बताया कि वे अपने काम के सिलसिले में दुबई गए थे और वहां उनकी हालात बहुत ज्यादा खराब हो गई। जैसे तैसे देश वापस आए और शहर के साईं अस्पताल में 20 मार्च को भर्ती करवाया गया था। यहां तीन दिन आईसीयू में भर्ती रहे थे। इसके बाद नोएडा रेफर किया गया। इस दौरान हुई परेशानी के बाद प्लाज्मा दान कर दूसरों की मदद करने का फैसला किया। मंगलवार को उन्होंने एक ग्रुप से जानकारी पाकर तुरंत अस्पताल पहुंचे और प्लाज्मा दान किया। परिजनों ने भी इसके लिए प्रोत्साहित किया।
ईश्वर ने शायद दूसरों की मदद करने के लिए ही मुझे बचाया है
सिविल लाइंस निवासी मोहित कपूर अगस्त में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने 29 अप्रैल को बुद्धि विहार निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज को प्लाज्मा दिया। मोहित ने बताया कि उनके पास फोन आया कि 40 वर्षीय व्यक्ति को प्लाज्मा की जरूरत है। इस पर उन्होंने तुरंत प्लाज्मा दान किया। इससे पहले वे दिल्ली जाकर मुरादाबाद निवासी को प्लाज्मा दे चुके हैं। कहते हैं कि शायद इसलिए ही मुझे ईश्वर ने बचाया है।

सेवा भारती ने किया प्लाज्मा दान करने आह्वान
सेवा भारती, मुरादाबाद की ओर से कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडी वाले लोगों से प्लाज्मा दान करने का आह्वान किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मुरादाबाद की ओर से बताया गया है कि 18 से 65 वर्ष तक स्वस्थ लोग प्लाज्मा दान कर सकते हैं। हां, कोरोना वायरस से ग्रसित हुए दो महीने बीतने और वैक्सीन की दो डोज लगने के एक महीने बाद ही प्लाज्मा दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed