फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   breadh of bypasss became causes of accident

बाईपास की कम चौड़ाई और डिवाइडर की अनदेखी बढ़ा रही हादसे-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
breadh of bypasss became causes of accident
रामपुर। शनिवार की रात बाईपास पर जिस स्थान पर बस और ट्रक की टक्कर हुई है, वो दुर्घटना बहुल क्षेत्र में शामिल है। जिले में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे समेत 11 स्थान दुर्घटना बहुल क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) के रूप में चिह्नित हैं। रामपुर बाईपास के कई बिंदु इन 11 स्थानों में शामिल हैं। बाईपास की कम चौड़ाई और डिवाइडर का न होना बढ़ते हादसों की बड़ी वजह है।
विज्ञापन

रामपुर में सीआरपीएफ चुंगी, कोसी पुल, पसियापुरा बाईपास, समेत कई ऐसे ब्लैक स्थान हैं, जो भीषण सड़क हादसों को जन्म दे चुके हैं। हाईवे स्थित बाईपास के जिस स्थान पर शनिवार रात हादसा हुआ उसे भी दुर्घटना आशंकित क्षेत्र में गिना जाता है। दरअसल हाईवे का बाईपास होने के बावजूद इस पर डिवाइडर नहीं है। वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद भी रोड की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग और सड़कों के काम का अनुभव रखने वाले बताते हैं कि जब बाईपास का निर्माण हुआ था तो प्रतिदिन बीस हजार पैसेंजर कैरी यूनिट से कम गुजरते थे। नियम के हिसाब से जब किसी भी हाईवे से प्रतिदिन बीस हजार पैसेंजर कैरी यूनिट से अधिक गुजरने लगें तो उस मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाना चाहिए। इस वक्त बाईपास से हर रोज मानक से करीब दस हजार अधिक वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की कम चौड़ाई और डिवाइडर न होने से ओवरटेकिंग के समय अक्सर आमने-सामने के वाहन एक ही लेन में आ जाते हैं। शनिवार रात के हादसे के गवाह बने लोगों ने बताया कि एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस का सीधा सामना विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हुआ। चालक बस को काबू नहीं रख सका और ट्रक में भिड़ने से भीषण हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed