फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bratied beaten in mugalpura

मुगलपुरा में बारातियों को पीटा, वीडियो वायरल ...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

मुगलपुरा थानाक्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे के पिता के साथ गाली गलौज कर दी।उन्होंने दूूल्हे के पिता व अन्य बरातियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।मुगलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमान निवासी मछली बाजार और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
bratied beaten in mugalpura

विस्तार

मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे के पिता के साथ गाली गलौज कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दूल्हे के पिता, भाई और बहनोई के साथ मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने एक नामजद और तीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के वारसी नगर गली नंबर चार निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि चार अक्तूबर की रात पौने ग्यारह बजे उसके बेटे समीर की बरात एस कुमार चौराहे पर जा रही थी। बरात आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए। उन्होंने दूूल्हे के पिता व अन्य बरातियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दूल्हे के पिता मोहम्मद शाहिद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथी बुला लिए। इसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की। मो. शाहिद का कहना है कि उनके बेटे शाहरुख, दामाद सलमान और दानिश ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मोहम्मद शाहिद ने बताया कि वह बरात और विदाई में व्यस्त थे। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे थे। शादी से खाली होने के बाद अब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आए हैं। मुगलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमान निवासी मछली बाजार और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed