{"_id":"604144658ebc3e5912313950","slug":"brass-city-is-better-than-80-cities-in-terms-of-residence-city-news-mbd381794945","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहने के मामले में अपना शहर 80 शहरों से बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहने के मामले में अपना शहर 80 शहरों से बेहतर
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अपना शहर निवास करने के लिहाज से देश के चुनिंदा 111 शहरों में से 80 शहरों से बेहतर है। वहीं व्यवसाय के लिहाज से भी देश के 73 शहरों से मुरादाबाद बेहतर शहर है। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (ईओएलआई), 2020 और नगर पालिका प्रदान सूचकांक (एमपीआई), 2020 की गुरुवार जारी की गई अंतिम रैंकिंग में यह तथ्य उभर कर सामने आएं हैं। दस लाख से अधिक की आबादी वाले देश के चुनिंदा 111 शहरों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए गए सर्वे में मुरादाबाद को यह रैकिंग मिली है।
इसके चलते मिला 31 वां स्थान : केंद्र सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में नागरिक सुविधा के रूप में शहर में शिक्षा, चिकित्सा, यातायात के साधन, शहर में साफ सफाई व्यवस्था, कानून व्यवस्था, जल निकास, पेयजल सुविधा आदि का आंकलन किया गया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए केंद्र की टीम ने स्थलीय निरीक्षण तो किया ही शहर के लोगों से बातचीत कर उनका भी फीडबैक लिया।
व्यवसायिक दृष्टिकोण से 38 वां शहर
पीतल कारोबार समेत शहर में व्यवसाय करने वालों को इस बात से खुश होना चाहिए कि उनका शहर देश के 111 चुनिंदा शहरों में 38 वें स्थान पर है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद का पीतल कारोबार, बैंकिंग सुविधा, ट्रांसपोर्ट, सुरक्षित माहौल समेत व्यवसाय के दृष्टिकोण से ऐसे कई मानकों पर अपना शहर बेहतर साबित होने के कारण ही देश के चुनिंदा 73 शहरों से ऊपर है।
विज्ञापन
नंबर वन शहर से 11.28 नंबर रहा पीछे
ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 की जारी अंतिम रैंकिंग में 100 में से 52 अंक प्राप्त कर इंदौर देश के चुनिंदा 111 शहरों में नंबर पर रहा है। मुरादाबाद नंबर वन शहर से मात्र 11.28 अंक पीछे रहा है। अपने शहर को 40.72 अंक मिले हैं।
निगम की बेहतर सेवा, स्मार्ट सिटी वर्क ने दिलाया स्थान
विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ नगर निगम की ओर से जन समस्याओं के निस्तारण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों की बेतर सुविधा, शहर में पथ प्रकाश की सुविधा, स्मार्ट सिटी के प्रारंभिक कार्यों में नगर निगम के बेहतर प्रयास और नागरिकों के सहयोग की भावना आदि की बदौलत ही मुरादाबाद शहर को यह सफलता मिली है। नगर निगम इसके लिए शहरवासियों का शुक्रगुजार है। आने वाले समय में अपना शहर देश का नंबर वन शहर बने इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
संजय सिंह चौहान, नगर आयुक्त
निगम अधिकारी, मेयर रहे वीडियो कांफ्रेंसिंग में
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस रैंकिंग की घोषणा की। इस मौके पर नगर निगम की ओर से पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय में भी इसका सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी तथा महापौर विनोद अग्रवाल मौजूद रहे। कांफ्रेंस में जैसे ही मुरादाबाद की रैंकिंग की घोषणा की गई सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई व सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।