Moradabad: काशीपुर पुलिस चौकी के सामने सपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, बच्चों का विवाद बनी वजह
बच्चों को लेकर 25 दिन पहले हुए विवाद को हत्या का कारण बताते हुए पीड़ित परिवार ने पड़ोस के दो भाइयों और उनके एक दोस्त पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटघर थाने की काशीपुर पुलिस चौकी के सामने एकता विहार कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 11 बजे सपा नेता कैसर अली कुद्दुसी के भतीजे सऊद राशिद (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीतल व्यापारी सऊद का शव घर से लगभग 50 कदम की दूरी पर पड़ा मिला। सऊद को छह गोलियां लगी थीं।
बच्चों को लेकर 25 दिन पहले हुए विवाद को हत्या का कारण बताते हुए पड़ोस के दो भाइयों और उनके एक दोस्त पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। नागफनी के तहसील स्कूल के पास रहने वाले पूर्व पार्षद और मेयर का चुनाव लड़ चुके सपा नेता कैसर अली कुद्दुसी ने बताया कि उनके भाई राशिद अली 10 साल पहले एकता विहार कॉलोनी में रहते हैं।
राशिद अली निर्यात फर्म में मैनेजर हैं, जबकि उनके इकलौते बेटे सऊद राशिद पीतल का व्यापार करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। मृतक के पिता राशिद अली ने बताया कि कॉलोनी में ही रहने वाले मेहताब का बेटा अदनान बेटियों से ट्यूशन पढ़ने आता है।
25 दिन पहले अदनान को उनके पड़ोसी सोहराब और फराज के बच्चों ने पीट दिया था। सऊद ने इस पर आपत्ति की तो सोहराब और फराज ने उससे झगड़ा किया था। मामला चौकी तक पहुंचा, जहां समझौता हो गया था।
राशिद अली का कहना है कि समझौते के बाद भी विवाद की रंजिश में पड़ोसी दोनों भाइयों ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर सऊद की हत्या कर दी। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
माफी मांगने के लिए सऊद पर दबाव बना रहा था पड़ोसी सोहराब
एकता विहार निवासी मेहताब का बेटा अदनान सऊद की बहनों से ट्यूशन पढ़ने जाता है। 25 दिन पहले मेहताब और सोहराब के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में सऊद ने मेहताब का पक्ष लिया था। इसी बात को लेकर सोहराब नाराज था। काशीपुर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था।
पिता राशिद अली ने बताया कि चौकी से घर लौटने के बाद सोहराब ने सऊद पर दबाव बनाया कि उसने मेहताब का पक्ष लिया है। इसके लिए उससे मुझसे माफी मांगनी होगी। माफी नहीं मांगी तो इसका अंजाम पूरा हो गया। इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच टकराव हो चुका था। हालांकि इसके बाद पुलिस चौकी में कोई शिकायत नहीं की गई थी। पिता का कहना है कि आरोपी ने मौका पाकर उसके बेटे की हत्या कर दी।
दो माह पहले मकान में शिफ्ट हुआ था सऊद का परिवार
राशिद अली ने बताया कि उनका परिवार तहसील स्कूल के पास का रहने वाला है। दस साल पहले वह एकता विहार में बस गए थे। अब दो माह पहले उन्होंने मकान बदल दिया था। अब इस मकान में आकर रहने लगे थे। उधर, मेहताब का कहना है कि उसका विवाद से चौकी में ही खत्म हो गया था। इसके बाद उसका कभी विवाद नहीं हुआ। इस हत्याकांड को इस लिए अंजाम दिया गया है। वह नहीं जानता है।
दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस कर रही जांच
एसएसपी हेमराज मीना का कहना है कि सऊद के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले युवक सोहराब और उसके दोस्त सलमान पर हत्या करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया है। परिवार का कहना है कि बच्चों के विवाद में हत्या की गई है, लेकिन पुलिस हर एक पहलू की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.