फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   boy misdeed with a blind girl in Moradabad

जल्लाद निकला जाहिद: दृष्टिहीन किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता को खाना खिलाने के बहाने ले गया था कमरे में

Tue, 01 Nov 2022 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 01:54 AM IST
सार

पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी जन्म से ही दृष्टिहीन है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ताऊ के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हमीरपुर निवासी जाहिद मिल गया।

विज्ञापन
boy misdeed with a blind girl in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित भोजपुर थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक ने दृष्टिहीन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर गांव की महिलाएं पहुंचीं तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है।

विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी जन्म से ही दृष्टिहीन है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ताऊ के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हमीरपुर निवासी जाहिद मिल गया। वह किशोरी को खाना खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। गांव के एक प्लाट में बने कमरे में आरोपी किशोरी को ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यहां उसने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर महिलाएं पहुंचीं तो आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। वो किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी जाहिद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed