फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   boy cut your vain in jail

शराब के विरोध में गिरफ्तार युवक ने हवालात में काटी हाथ की नस

Fri, 07 Apr 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 07 Apr 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
boy cut your vain in jail
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शराब की दुकान को बंद कराने के लिए जयंतीपुर में एक अप्रैल को की गई आगजनी की घटना के मामले में मझोला पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ जाने पर आरोपी युवक ने मझोला थाने की हवालात में ब्लेड से अपने हाथ की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की।
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया, घायल युवक को उपचार के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मेडिकल के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। पकडे़ गए आरोपियों के नाम अनीता पत्नी भोजराम निवासी मानपुर नारायणपुर और अरविंद सैनी पुत्र श्यामलाल सैनी निवासी हनुमान नगर है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर ट्रेस किया है। अरविंद सैनी मजदूरी करता है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अनीता को महिला थाने की हवालात में बंद किया था जबकि अरविंद को मझोला थाने की हवालात में बंद किया गया था। दोनों की गिरफ्तारी के कागज बनाने में पुलिस जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अरविंद ने हवालात में अपने हाथ पर ब्लेड से वारकर सुसाइड की कोशिश की। वह पुलिस वालों से कह रहा था कि ‘आगजनी के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे, पुलिस ने सिर्फ उसे पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है, जो कि गलत है।’

आरोपी द्वारा सुसाइड की कोशिश करने पर उसके साथ बंद अन्य मामलों के आरोपियों ने शोर मचाकर पुलिस को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में मझोला पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची और दूसरी आरोपी महिला को भी मेडिकल के लिए लाया गया।


डॉक्टरों ने अरविंद का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। पुलिस ने दोनों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, सीओ सिविल लाइन डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

युवक द्वारा हवालात में सुसाइड किए जाने की कोशिश के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इस संबंध में जांच करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed