फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   boxing

मुरादाबाद के शफीउल्ला के मुक्कों से प्रयागराज का श्रीयोग चित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
boxing
boxing
मुरादाबाद। 65वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयी बाक्सिंग प्रतियोगिता का गुरुवार से आगाज हो गया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की नॉक आउट प्रतियोगिताएं खेली र्गइं।
विज्ञापन

चित्रगुप्त इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत कौशल्या देवी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना के साथ की। प्रभा देवी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रताप सिंह कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने लोकनृत्य एवं साहू रमेश कुमार की छात्राओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मोह मोह लिया। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। और कहा कि प्रदेश से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद और संचालन डा. विशेष कुमार ने किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर विनोद कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, विक्रम सिंह, सुखवीर सिंह, राजपाल सिंह, बंश बहादुर, नोडल अधिकारी डा. नीलम, श्यामा कुमार और हरिनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन

पहले दिन रिंग में मुक्कों की बौछार, प्रतिद्वंद्वी ढेर
मुरादाबाद। बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं में अंडर 14 वर्ग में आगरा के मोहित कुमार ने वाराणसी के अमरजीत, गोरखपुर के आकाश प्रजापति ने आगरा के प्रवीण कुमार, बरेली के देवांश सक्सेना ने अलीगढ़ के आशीष को हराकर विजयी हासिल की। मेरठ के अभिनव तोमर ने झांसी के अभिषेक, प्रयागराज के जुनैद अहमद ने सहारनपुर के आयुष भारद्वाज, झांसी के अकरम कुरैशी ने बरेली के आलोक सिंह, गोरखपुर के दीपू कुमार ने मुरादाबाद के निखिल कुमार, प्रयागराज के करण पाल ने मेरठ के अतुल और अलीगढ़ के सचिन चौहान ने वाराणसी के आशुतोष को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 में झांसी के आलोक ने अलीगढ़ के अनमोल भारद्वाज, कानपुर के अभिषेक ने आगरा के आवेद, मेरठ के प्रकाश यादव ने अलीगढ़ के शिव कुमार, मुरादाबाद के शफीउल्ला ने प्रयागराज के श्रीयोग मिश्रा और लखनऊ के विकास सिंह ने झांसी के प्रशांत को हराया। अंडर 19 वर्ग में वाराणसी के विकास यादव ने झांसी के विशाल, मेरठ के जावेद ने लखनऊ के विपिन, प्रयागराज के हरिओम कुमार पांडे आजमगढ़ के अभिषेक यादव, लखनऊ के अमित कुमार ने सहारनपुर के नितिन, मेरठ के सतीश कुमार ने मुरादाबाद के शैलेंद्र, मिर्जापुर के रवि कुमार ने वाराणसी के अभय कुमार को पराजित किया।
प्रतियोगिताओं में 15 मंडलों के खिलाड़ी शामिल
प्रादेशिक प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 15 मंडलों के खिलाड़ी पहुंचे हैं। बस्ती, चित्रकूट और देवीपाटन मंडलों के खिलाड़ी शामिल नहीं हो सके हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खानपान और परिवहन की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से की गई हैं। प्रतियोगिता चार दिन चलेगी।

निर्णायक मंडल में शामिल कई राज्यों के कोच
प्रतियोगिता के निर्णायकों में बाक्सिंग कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, कानपुर से संजीव दीक्षित, संकल्प दीक्षित, संजय गुप्ता, कशीपुर से पूरन पांडे, हल्द्वानी से मनोज कुमार, देहरादून से नेहा सिंह, प्रियंका सिंह, झांसी से निशार खान, आकीब, अब्दुल हफीज, आगरा से विपिन शाक्य, प्रयागराज से आदित्य पाल, राजस्थान से यश कुमार और प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed