Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bombs found instead of potatoes in the field of SP leader's brother, two children injured in the blast

Moradabad News: सपा नेता के भाई के खेत में आलू की जगह मिले बम, ब्लास्ट में दो बच्चे घायल

Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bombs found instead of potatoes in the field of SP leader's brother, two children injured in the blast
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। करनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम को सपा नेता वाजिद हुसैन के भाई शाहिन के खेत में एक के बाद एक कई बम ब्लास्ट हुए। इस दौरान खेत में आलू बीन रहे दो बच्चे घायल हो गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दल भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। खेत में सर्च अभियान चलाया गया तो कुछ और बम मिले।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सपा नेता एवं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वाजिद हुसैन के छोटे भाई शाहिन हुसैन का खेत गांव के पास है। शाहिन ने खेत में इस बार आलू की फसल लगाई थी। आलू की फसल समाप्त होने के बाद खेत की जुताई कर दी थी। इसके बाद भी खेत में जगह-जगह आलू रह गए थे। उसको बीनने के लिए करनपुर निवासी विजय पाल सिंह कश्यप का 11 वर्षीय बेटा कुलदीप सिंह और अमित जाटव का 9 वर्षीय बेटा रॉबिन गांव के अन्य बच्चों के साथ खेत में गए थे। बच्चे आलू काे इकट्ठा करने लगे। इसी दौरान अचानक बच्चों के हाथ में खेत में प्लास्टिक की थैली में छिपा कर रखा सामान मिल गया। बच्चों ने थैली उठा ली और उसे खोलकर देखने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि थैली के अंदर बम हैं। बच्चों ने उसे फेंक दिया। इसी दौरान एक के बाद ब्लास्ट होने शुरू हो गए। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि कुलदीप और रॉबिन लहूलुहान हालत में पड़े हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिवारों में चीख पुकार मच गई और वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम के अलावा बम निरोधक दल को भी मौके पर बुला लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दो बच्चे घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम खेत में कहां से आए, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता ने जुटाए साक्ष्य
पाकबड़ा। खेत में बम ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव में चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिस खेत में ब्लास्ट हुआ है, उसके आसपास के खेतों में भी लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दल ने शाहिन के खेत के अलावा आस पड़ोस के खेतों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है।

संभल के आलू कारोबारियों को किराये पर दिया था खेत
पाकबड़ा। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वाजिद हुसैन के भाई शाहिन ने इस खेत को संभल के आलू कारोबारियों को किराये पर दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि संभल के लोगों के साथ इस पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई खेती करते हैं। इस मामले में सच क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन पुलिस खेत, बम और संभल कनेक्शन की जांच कर रही है। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी परिवार के खिलाफ खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed