फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bodybuilder competition in moradabad

युवाओं के सिर चड़कर बोला ‘बाडी बिल्डिंग’ का जुनून 

Wed, 25 May 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
bodybuilder competition in moradabad
बाडी बिल्डिंग
 जिला कृषि विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के जिगर मंच पर मंगलवार की शाम शहर के ‘बाडी बिल्डर्स’ के नाम रही। मंच पर आयोजित बॉडी शो में 55 किग्रा से लेकर 80 कि ग्रा तक के बाडी बिल्डरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं यूपी बाडी बिल्डिंग चैंपियन ने भी अपनी शारीरिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक हाजी युसुफ अंसारी ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिगर मंच पर ‘बाडी बिल्डिंग’ शो की शुरूआत दीप प्रज्वलन के पश्चात गणेश वंदना के साथ हुई। युवाओें क ो स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ नशा सेवन न करने का आह्वान किया। 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सभी को ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन  मो. अकरम शम्सी, मोहसिन खां, एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन सैयद मौ. हाशिम ने किया। 
विज्ञापन


बच्चों ने जीता दिल 
मुरादाबाद। जिगर मंच पर शाम को आरएसडी एकेडमी और डीपीएस के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेश भूषा में सजकर आए बच्चों ने देश भक्ति के साथ ही पंजाबी लोक गीत और फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति दीं। छात्र छात्राओं की प्रस्तुति पर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। संचालन डिंपल सक्सेना किया। इस अवसर पर डा. विशेष गुप्ता, डा. जी कुमार, अनुपम जग्गा, मधुबाला त्यागी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed