फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   body of ericksha driver found under bridge

ई रिक्शा चालक को पीटकर पुल के नीचे फेंका मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

ई रिक्शा चालक से दो लोग भाड़ा तय कर उसे गागन पुल की तरफ गए।इस मामले में कटघर पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर प्रेमपाल और राजेश के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।उसने बेटे को दिल्ली से घर बुलाया और ई रिक्शा खरीदा था।

विज्ञापन
body of ericksha driver found under bridge

विस्तार

मुरादाबाद। ई रिक्शा चालक से दो लोग भाड़ा तय कर उसे गागन पुल की तरफ गए। आरोप है कि शनिवार की रात ई रिक्शा चालक को पीटने के बाद दोनों ने उसे पुल के नीचे फेंक दिया। ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। इस मामले में कटघर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पिता को पुलिस की बातों पर यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रहमतनगर सीमा किन्नर वाली गली ज्वाला ढाबा करूला निवासी सईद अहमद ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सलमान (21) ई रिक्शा चलाता था। 17 सितंबर की दोपहर पंडित नगला गागन तिराहा निवासी प्रेमपाल उर्फ कल्लू और राजेश उसके बेटे सलमान से भाड़ा तय कर दोनों ई रिक्शा से गए थे। दोनों ने रात नौ बजे उसके बेटे की पिटाई कर दी। इसके बाद घायलावस्था में उसे गागनपुल के नीचे फेंककर चले गए। इलाज समय से नहीं मिलने के कारण उसके बेटे की मौत हो गई। इस मामले में कटघर पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर प्रेमपाल और राजेश के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता का कहना था कि उसका बेटा पहले दिल्ली रहता था। उसने बेटे को दिल्ली से घर बुलाया और ई रिक्शा खरीदा था। आशंका है कि घटना के पीछे बैटरी चोर हैं। घटनास्थल पर खून के निशान नहीं है। सिर पर चोट है। देखने पर पता चला कि बेटे को मारकर ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि प्राथमिक जांच में आया है कि सलमान और उसके साथ गए लोग टिन हटा रहे थे। अचानक ई रिक्शा चालक पुल के नीचे गिर गया। उसे नीचे फेंकने का प्रमाण नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed