फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Body of 40-year-old laborer found in bushes; police investigating.

Moradabad News: झाड़ियों में मिला 40 वर्षीय मजदूर का शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 24 Jul 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 24 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Body of 40-year-old laborer found in bushes; police investigating.
डिलारी। नगर के शहीद चौक के पास झाड़ियों में एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार शाम करीब आठ बजे शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान आंबेडकर नगर निवासी 40 वर्षीय राजिंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

राजिंद्र सिंह धर्म सिंह के पुत्र थे और अविवाहित थे। वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। मृतक के भाई की पत्नी उर्मिला ने बताया कि राजिंद्र बुधवार दोपहर करीब बारह बजे घर से निकले थे। वह खांसी की दवाई लेने गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार रात करीब आठ बजे उन्हें राजिंद्र का शव झाड़ियों में पड़ा होने की जानकारी मिली। उर्मिला का अपने जेठ की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed