{"_id":"6998c7fd55dd5d408f0b3f04","slug":"blos-will-be-present-at-all-booths-on-22nd-under-sir-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-839356-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसआईआर के तहत 22 को सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसआईआर के तहत 22 को सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसआईआर के तहत 22 फरवरी को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। आम जनता बीएलओ से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकती है। बीएलओ के मौजूद नहीं रहने पर आम मतदाता टोल फ्री नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
चुनाव आयोग के आदेश के तहत एसआईआर का अभियान जारी है। इस बारे में एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए छह मार्च तक दावे और आपत्तियां आम लोगों से ली जाएंगी। मतदाताओं से प्रारूप 6 में नाम बढ़ाने, प्रारूप-7 के तहत सूची में मौजूद किसी भी प्रविष्टि पर आक्षेप लगाने के लिए किया जाएगा। प्रारूप-8 का प्रयोग किसी नाम में संशोधन के लिए किया जाएगा।
22 फरवरी की सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एसआईआर का विशेष अभियान रहेगा। इस दौरान बूथों पर बीएलओ दावे और आपत्तियों को लेंगे। सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ के पास आलेख्य मतदाता सूची एवं मतदाता पंजीकरण से संबंधित फार्म-6.7, व 8 तथा घोषणा पत्र भी प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। किसी भी बूथ पर बीएलओ उपस्थित न होने के संबंध में शिकायत टोल फ्री नंबर 0591-1950 या 0591-2970080 पर शिकायत कर सकते हैं।