Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BLOs remained stationed at polling booths on the special campaign day.

Moradabad News: विशेष अभियान दिवस पर बूथों पर डटे रहे बीएलओ

Sun, 29 Nov 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 29 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
BLOs remained stationed at polling booths on the special campaign day.
संवाद न्यूज एजेंसी बिलारी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बीएलओ दिन भर बूथों पर जमे रहे और नए वोटर बनने के लिए जानकारी लेने अनेक युवा बूथों पर पहुंचे। उधर अधिकारियों ने भी बूथों का भ्रमण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में शनिवार सुबह निर्धारित समय पर बीएलओ अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए थे।
नगर के मोहल्ला बाजार स्थित परिषदीय संविलियन विद्यालय के अलावा शंकर सहाय कन्या इंटर कॉलेज और गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में स्थित बूथों पर अनेक छात्र और युवा वोटर बनने के लिए जानकारी लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन नगर के कई पोलिंग बूथों पर पहुंचे, उन्होंने बीएलओ का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को निर्धारित आयु सीमा पूरी करने पर नया वोटर बनने के लिए जागरूक किया।

भाजपा नेता सुरेश सैनी के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, पारस शर्मा, रवि पासी आदि अपने सहयोगी पदाधिकारियों को साथ लेकर मंडल में आने वाले बूथों पर पहुंचकर युवाओं को वोटर बनने के लिए जागरूक किया। सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष इश्तयाक सैफी और नगर अध्यक्ष शाहनवाज आलम अंसारी भी बूथों पर सक्रिय रहे। एसडीएम अमित सिंह और तहसीलदार राजकुमार सिंह ने अनेक बूथों का भ्रमण कर विशेष अभियान दिवस की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed