{"_id":"699227bb100cc962e70e39af","slug":"blos-condition-worsens-due-to-heart-attack-admitted-to-private-hospital-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113723-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीएलओ की हार्ट अटैक से हालत बिगड़ी, निजी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीएलओ की हार्ट अटैक से हालत बिगड़ी, निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर में कार्यरत एक बीएलओ की रविवार की शाम हार्ट अटैक आने से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें उत्तराखंड के काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वह ठाकुरद्वारा के वार्ड चार में अपने किराये के मकान में काम कर रहे थे। तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।
उनके पुत्र ने आरोप लगाया है कि एसआईआर के अधिक काम के दबाव के कारण उनके पिता की तबीयत खराब हुई है। मूल रूप से सुरजननगर निवासी शिक्षक मोहम्मद इफ्तखार नगर के मोहल्ल जाटवान स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बीएलओ के रूप में उनकी ड्यूटी वार्ड 14 के बूथ संख्या 154 में लगी हुई है। रविवार को शाम सात बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, वहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है । हार्ट में प्रॉब्लम है। इस पर परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके पुत्र मोहम्मद फुजेल ने बताया कि वहां उनकी हालत गंभीर है उनके हार्ट में दो स्टेंट डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी बीएलओ पर अधिक दबाव डालते हैं।
उधर एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि बीएलओ मोहम्मद इफ्तखार की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। वह काशीपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। एसडीएम का कहना है कि उन पर ज्यादा काम नहीं था। उन पर सिर्फ 132 नोटिस निपटाना ही शेष रह गया है।