फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bloody bodies of old couple found lying in sugarcane field, fear of murder

गन्ने के खेत में पड़े मिले वृद्ध दंपती के रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bloody bodies of old couple found lying in sugarcane field, fear of murder
छजलैट थानाक्षेत्र के मथाना गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर शुक्रवार शाम खेत में दंपती के रक्तरंजित शव मिले तो सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह दोनों अपने खेत में गन्ना छीलने गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। एसएसपी और एसपी देहात ने भी मौका मुआयना किया है। पुलिस भी हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छजलैट थानाक्षेत्र के मथाना निवासी वृद्ध खानचंद्र सिंह (65) किसान थे। रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खानचंद्र और अपनी पत्नी बबली उर्फ बल्लो (55) अपने खेत पर गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे, लेकिन दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर नहीं आए। जिस पर उनकी छोटी पुत्रवधू सरिता को चिंता हुई। उसने मुरादाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर रहे अपने पति जयपाल सिंह को फोन पर इस बारे में बताया। जिसके बाद जयपाल भी मुरादाबाद से सीधे खेत पर पहुंच गया। उसने यहां देखा कि पिता खानचंद्र और मां बबली उर्फ बल्लो के रक्त रंजित शव पड़े थे। दोनों के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। जयपाल की सीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। पति पत्नी के शव मिलने की सूचना छजलैट पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सीओ महेशचंद्र गौतम, छजलैट थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी बबलू कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है। अफसरों ने फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली। टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। वृद्ध दंपति की मौत कैसे हुए है पुलिस अभी इस स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पा रही है। एसपी देहात ने बताया कि दोनों के शव रक्तरंजित हालत में मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि चोटों के निशान किसी हथियार के हमले के हैं या फिर किसी जानवर ने हमला किया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम वृद्ध दंपती के शव जिस खेत में मिले हैं। वह उनके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताया गया है कि दंपती के पास करीब 17 बीघा कृषि भूमि है। खानचंद्र और उनकी पत्नी बबली उर्फ बल्लो हर रोज अपने खेत पर गन्ने की छिलाई करने और पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जाते थे। शुक्रवार की सुबह भी दोनों करीब आठ बजे खेत पर गए थे। संवाद
अपने ही गन्ने के खेत में मृत पड़े मिले छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मथाना निवासी किसान खानचंद्र की जेब से पुलिस को सात हजार रुपये मिले हैं, साथ ही उनकी पत्नी द्वारा पहने हुए कुंडल व अन्य आभूषण भी ऐसे ही मिले हैं। इससे एक बात तो साफ है कि यदि वृद्ध दपंती की हत्या हुई है तो यह लूट के इरादे से नहीं की गई है। संवाद
गन्ने के खेत में मिले वृद्ध दंपती के शव में काफी अकड़ चुके थे। पुलिस के अनुसार दोनों के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। सीओ महेशचंद्र गौतम का कहना है कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। संवाद

दंपती के दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा बृजपाल सिंह और छोटा बेटा जयपाल सिंह दोनों की मुरादाबाद की एक निजी फर्म में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ड्यूटी पर थे। किसान खानचंद्र और उनकी पत्नी बबली उर्फ बल्लो की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed