{"_id":"62af8044b2211c18b460721d","slug":"blast-in-crackers-factory-city-news-mbd432001453","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज के साथ हुए धमाके से दहले लोगों के घर 23-13-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज के साथ हुए धमाके से दहले लोगों के घर 23-13-24
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। नगर के माननगर स्थित एक पटाखा फैक्टरी में रविवार शाम तेज धमाका और रौशनी हुई। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के घर और इमारतें थर्रा गईं। अनहोनी की आशंका पर लोग फैक्टरी की ओर दौड़ पड़े लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो फैक्टरी के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ पाया। मौकेे पर पुलिस और दमकल का दस्ता भी पहुंच गया लेकिन उन्हें आग लगने के साक्ष्य नहीं मिले।
कांठ नगर के मोहल्ला मान नगर के घरों में आराम कर रहे लोग शाम करीब सवा सात बजे हुए तेज धमाके से दहशत में आए गए। धमाके से घरों की खिड़की-दरवाजे और दीवारें थर्रा गईं। धमाका माननगर, पट्टीवाला, घोसीपुरा, पृथ्वीगंज सहित आसपास के इलाकों में सुनाई दिया। अनहोनी की आशंका पर लोग भारी संख्या मे दशहरा मेला स्थल के पास स्थित पटाखा फैक्टरी की ओर दौड़ पड़े। वहां पहुंचने पर फैक्टरी के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। लोगों का मानना था कि धमाका होने के बाद फैक्टरी मालिक ताला लगा कर भाग निकला है। कुछ जागरूक लोगों ने काठ थाने को सूचना दी। थोड़ी ही देर में कस्बा चौकी प्रभारी यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक महेशचंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यहां लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि इतनी तेज धमाका उन्होंने इससे पहले नहीं सुनी थी। धमाके से उनके घर हिल गए। पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। कांठ थाना प्रभारी और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहां आग लगने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लोगों ने बताया कि पटाखा फटने की आवाज हुई थी। किसी तरह की संपत्ति व जनहानि नहीं हुई है।