फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   blackmailing with trader,case of two persons

कारोबारी से ब्लैकमेलिंग की कोशिश, दंपती पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
blackmailing with trader,case of two persons
मुरादाबाद। बिना इजाजत फैक्ट्री में घुसे दंपती ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। मना करने पर बाल श्रम के केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर फै क्ट्री मालिक से बीस हजार रुपये रंगदारी मांगी। बात बढ़ने पर लोग इकट्ठा हुए तो दंपती धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र में जाहिद नगर निवासी मोहम्मद तसलीम का हैंडीक्राफ्ट का कारखाना है। यहां ट्राफी और शील्ड बनाई जाती हैं। 31 मई को मोहम्मद तसलीम कारखाने में काम करा रहे थे। उनके मुताबिक इस दौरान मोहल्ले में किराये पर रह रहे बिजनौर निवासी आलम अंसारी और उसकी पत्नी कारखाने में बिना इजाजत घुस आए। दंपती ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने वीडियो बनाने का कारण पूछा तो आलम अंसारी ने आरोप लगाया कि कारखाने में बच्चों से काम कराया जाता है। दंपती ने धमकी दी कि अगर तसलीम उसे बीस हजार रुपये नहीं देंगे तो वह उनके खिलाफ बालश्रम कानून के तहत केस दर्ज करा जेल भिजवा देगा। उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो दंपती गाली गालौज पर उतर आया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों को आते देख दंपती धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आलम अंसारी और उसकी पत्नी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की कोशिश, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देेने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed