फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   black marketing of tickets was arrested even before the operation of trains

ट्रेनों के संचालन से पहले ही ई टिकटों की कालाबाजारी, आठ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
black marketing of tickets was arrested  even before the operation of trains
मुरादाबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बंद किया गया ट्रेनों का संचालन अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही ई टिकटों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए। मुरादाबाद रेल मंडल में आरपीएफ की साइबर सेल ने बीस मई से 28 मई के बीच अभियान चलाकर ई-टिकटों की कालाबाजारी करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, 41 ई टिकट और रकम बरामद की है।
विज्ञापन

22 मार्च के बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद ई टिकटों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह भी शांत हो गए थे। अब केवल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें ही चल रही हैं। रेलवे बोर्ड ने एक जून से देश भर में दो सौ ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के लिए आन लाइन और काउंटर से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे को जानकारी मिल रही थी कि कुछ गिरोह फर्जी ई-टिकट बनाकर बेच रहे हैं। आरपीएफ की स्पेशल सेल ने रेलवे इन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए 20 मई से 28 मई तक अभियान चलाया। इस अभियान में साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर प्रबल साफ्टवेयर का प्रयोग करते हुए ई-टिकटों की कालाबाजारी व उनकी दलाली करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, 3 अजेन्ट की आईडी व 50 अन्य लोगों की आईडी, 41 ई-टिकट व एक लाख 99 हजार 452 रुपए बरामद हुए है। रेलवे के वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed