{"_id":"6ace9b658b5a4a80690a0c56","slug":"bku-tikait-office-bearers-met-the-deputy-commissioner-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113363-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उप आयुक्त से मिले भाकियू टिकैत के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उप आयुक्त से मिले भाकियू टिकैत के पदाधिकारी
Wed, 14 Oct 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय यूनियन टिकैत के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार के नेतृत्व में भाकियू के कई पदाधिकारी मंगलवार दोपहर मुरादाबाद में उप आयुक्त (गन्ना) से मिले। इस दौरान गन्ना किसानों की समस्याएं बताते हुए चीनी मिलों का पेराई सत्र शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई।
भाकियू मंडलाध्यक्ष ने बताया कि उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह से वार्ता के दौरान मुख्य समस्या गन्ना किसानों को जरूरत के अनुसार खाद न मिलने की बताई। सुझाव दिया गया कि गन्ना किसानों को चीनी मिलों से न्यूनतम मूल्य पर प्रेसमड यानी गन्ने के रस से निकलने वाली मैली दिलाई जाए। वार्ता में यह मांग भी उठाई कि सीजन शुरू होने पर गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतोली न की जाए।
भाकियू नेताओं ने बताया कि बीते दिनों बारिश के दौरान हवाएं चलने से अनेक किसानों की गन्ने की फसल गिरकर खराब हो रही है। गिरी हुई फसल सूखने के अलावा चूहे खा रहे हैं। ऐसी स्थिति में गन्ने का उत्पादन काफी घट जाएगा। किसानों को नुकसान होने से बचाने के लिए चीनी मिलों का पेराई सत्र जल्दी शुरू कराया जाए और सर्वे के आधार पर गिरी हुई फसल के पीड़ित किसानों को शुरुआत में ही तोल पर्ची जारी की जाएं। मंडला अध्यक्ष के साथ प्रेमपाल सिंह, जितेंद्र बालियान, मोहित चीमा, सुदेश मुखिया आदि पदाधिकारी भी रहे।