फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU Tikait gave memorandum to fix broken road and drinking water supply

Moradabad News: टूटी सड़क, पेयजलापूर्ति ठीक करने को भाकियू टिकैत ने दिया ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait gave memorandum to fix broken road and drinking water supply
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ब्लॉक इकाई ने बृहस्पतिवार दोपहर तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामों में टूटी सड़कें और पेयजल आपूर्ति ठीक कराने की मांग प्रमुखता से की गई है।भाकियू टिकैत के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन अंसारी, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह और बिलारी नगर अध्यक्ष राजू चौहान के साथ कई कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसीलदार से मिलकर अपनी समस्याएं बताते हुए किसानों की मांगों का पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिलारी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में जल निगम द्वारा भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखाड़ी गई सड़कें ठीक कराने, नवैनी गद्दी गांव में अरविंद के मकान से मुख्य रास्ते तक लगातार जलभराव होने की समस्या का समाधान कराने, कई ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का अधूरा पड़ा काम शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले छुट्टा गोवंशीय पशुओं और बंदरों को पकड़वाने, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में ग्रामीणों को आ रही परेशानी दूर करवाने, सफाईकर्मी विहीन ग्रामों में सफाई कर्मियों की तैनाती कराने, देहात के फीडरों की विद्युत लाइनों के जर्जर तार बदलवाने आदि मांगें भी की गई हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि आठ फरवरी तक सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तब नौ फरवरी से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अमित चौधरी, दिशांत चौधरी, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ. अनीस अहमद, अंकित सिंह, रवि कुमार आदि मुख्य थे। तहसीलदार ने बताया कि किसानों द्वारा उठाई गईं सभी मांगों को शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed