{"_id":"6ad3e6164b2a60223d0b95ba","slug":"bku-tikait-demands-that-sugarcane-payments-be-made-along-with-interest-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115979-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत ने उठाई मांग ब्याज सहित दिया जाए गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत ने उठाई मांग ब्याज सहित दिया जाए गन्ना भुगतान
Sun, 18 Oct 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम मयंक कुंडू से वार्ता की और मांगों के संबंध में उन्हें 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसानों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम से हुई वार्ता के दौरान किसानों ने गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने, बारिश, ओलावृष्टि और बीमारी के कारण खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने, बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक दिलाने, खराब मीटरों को बदलवाकर अधिक रीडिंग के बिलों को दुरुस्त कराने, किसानों को मैली पर अनुदान देने और गन्ना, प्रजाति को लेकर गन्ना विभाग द्वारा चीनी मिलों वकालत न करने, गांव कुचावली से छजलैट तक जर्जर सड़क को बनवाने, गड्ढे भरवाने, कांठ में मृदा परीक्षण केंद्र खुलवाने, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, किसानों की खतौनियों में अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को दूर कराने, हीरापुर से महदूद कलमी को जाने वाले सड़क से अतिक्रमण हटवाने, सीएचसी में बने चश्मों का वितरण कराने आदि मांगों को लेकर एसडीएम मयंक कुंडू को ज्ञापन दिया।
साथ ही समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से त्रिपक्षीय वार्ता कराने की मांग की। एसडीएम ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी, चौधरी सतवीर सिंह मान, रामकला सिंह गुर्जर, सियाराम बिश्नोई, मुकेश ढाका, बरम सिंह, रामौतार सिंह, दर्शन सिंह, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, रामअवतार सिंह, सलीम अहमद, नौबत सिंह, महेश कुमार, धर्मपाल सैनी, अंश ढिल्लो आदि भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान रहे।