फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP's Vikas Yatra political agenda: Dr. ST Hasan

भाजपा की विकास यात्रा राजनीतिक एजेंडा : डॉ. एसटी हसन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP's Vikas Yatra political agenda: Dr. ST Hasan
मुरादाबाद। सांसद डॉ, एसटी हसन ने कहा कि भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा मात्र राजनीतिक एजेंडा है। भाजपा चुनाव के लिए यह अभियान अधिकारियों के माध्यम से चला रही है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में मुद्दा उठाया था कि रक्षा के बाद शिक्षा का बजट देश के लिए महत्वपूर्ण है। देश में जीडीपी का मात्र तीन प्रतिशत बजट शिक्षा पर खर्च होता है। वही अमेरिका में पांच प्रतिशत और दक्षिण अफ्रीका में सात प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की तरह हिंदुस्तान की सभी यूनिवर्सिटी का बजट बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने 2014-15 और 2021-22 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का बजट 15 प्रतिशत घटा दिया है, जो चिंताजनक है। बजट के अभाव में यूनिवर्सिटी के कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाते हैं। केंद्र सरकार सरकार ने जेएनयू का बजट ढाई सौ गुना, बीएचयू का दोगुना बढ़ा दिया है। इस प्रकार का दोहरा मापदंड शिक्षा क्षेत्र के लिए उचित नहीं है। इस मामले में केंद्र सरकार को बजट बढ़ाने के लिए विचार करना चाहिए। उनका कहना था वह किसी यूनिवर्सिटी का बजट घटाने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article