{"_id":"577f3e0e4f1c1bd2707fa906","slug":"bjps-groupism-in-mayor-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद नामंजूर, बहू को लड़ाएं वरना किसी पार्षद को मिले टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद नामंजूर, बहू को लड़ाएं वरना किसी पार्षद को मिले टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
मेयर उप चुनाव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर उपचुनाव का ऐलान होते ही भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। विनोद अग्रवाल द्वारा टिकट पर दावा पेश करने के बाद उनका विरोधी खेमा सक्रिय हो गया है। भाजपा पार्षदों ने गुरुवार को एक बैठक करके दो टूक कहा है कि विनोद अग्रवाल उन्हें मंजूर नहीं हैं। विनोद अपनी बहू या परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाएं या फिर पार्टी किसी पार्षद को टिकट दे।
बीना अग्रवाल के 26 मई को आकस्मिक निधन के बाद मेयर की सीट खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और 31 जुलाई को वोटिंग है। अधिसूचना जारी होते ही बीना अग्रवाल के पति वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
ऐसे में पार्टी के भीतर उनका विरोधी खेमा सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लाइनपार में भाजपा पार्षद राजेश गुप्ता के आवास पर भाजपा पार्षदों की एक बैठक कार्यकारिणी उपाध्यक्ष कृ ष्ण कुमार काले की अध्यक्षता में हुई। सांसद सर्वेश सिंह गुट के पार्षदों को इस बैठक से दूर रखा गया था।
विज्ञापन
बैठक में पार्षदों ने प्रस्ताव रखा कि मेयर उपचुनाव में बीना अग्रवाल के पति विनोद अग्रवाल को टिकट न दिया जाए। बेशक उनकी बहू या परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट मिल जाए। विनोद अग्रवाल चुनाव लड़े तो पार्षद उनका विरोध करेंगे। आरोप लगाया कि विनोद अग्रवाल का व्यवहार ठीक नहीं है। रुचि चौधरी और डिम्पल सिंह अश्क ने भी दावेदारी पेश कर दी है।
बैठक में कुलदीप नारायण, ,माया सैनी, रुचि चौधरी, राजेश गुप्ता, सरदार डिंपल सिंह अश्क, गगन शर्मा, हरीश वर्मा, नीरज चौधरी, योगेंद्र रस्तोगी, प्रीतम पासी, हेमराज सैनी, सुरेंद्र दिवाकर, प्रेम प्रजापति, अशोक सैनी, चनुशेखर, नीरज गुप्ता, सीमा सैनी, विनय रजौदिया, रमेश सैनी, पूर्व पार्षद विजय पाल सैनी, नवदीप टंडन आदि मौजूद थे।
संघ और पार्टी मेरे साथ: विनोद
मुरादाबाद। भाजपा नेता विनोद अग्रवाल का कहना है कि संघ और पार्टी एकमत से उनके साथ खड़ी है। नेतृत्व ने बुलाया है, वह लखनऊ जा रहे हैं। कुछ विरोधी मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ पार्षदों को धोखे से वहां बुलाया गया। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मेरे खिलाफ कोई प्रस्ताव रखा जा रहा है तो पार्षद वहां से चले गए।