फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers of the district will go to Ayodhya on February 7 in 75 buses.

Moradabad News: जिले के भाजपा कार्यकर्ता 75 बसों से सात फरवरी को अयोध्या जाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workers of the district will go to Ayodhya on February 7 in 75 buses.
मुरादाबाद। जिले के भाजपा कार्यकर्ता 75 बसों से सात फरवरी को अयोध्या में राम लला का दर्शन पूजन करने के लिए जाएंगे। एक दिन ठहरने के बाद दूसरे दिन वापस लौट आएंगे। इसी प्रकार महानगर के पांच हजार कार्यकर्ता 13 फरवरी को जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए 75 बसों की व्यवस्था की गई है। हर बूथ से अधिक से अधिक पांच लोग अयोध्या जाएंगे। इस मामले में पंजीयन का काम अंतिम चरण में है। सात फरवरी को कार्यकर्ता अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका ने बताया कि जिले में 1575 बूथ हैं लेकिन 1500 बूथों के लोगों ने जाने के लिए आवेदन किया है। कार्यकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस मामले में आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में ठहरने और खाने की व्यवस्था रहेगी। कार्यकर्ता भी अयोध्या जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। इधर भाजपा महानगर के पदाधिकारी 90 वार्डों के पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ 13 फरवरी को रामलाल का दर्शन पूजन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। महानगर की तरफ से भी बसों की व्यवस्था कर ली गई है। महानगर के लिए भाजपा नेता शम्मी भटनागर को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। महानगर में 90 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड से कम से कम पांच कार्यकर्ता अयोध्या बस के माध्यम से जाएंगे। कार्यकर्ता एक दिन अयोध्या में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed