Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers enraged by comments on Prime Minister Modi

Moradabad News: प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी से भड़के भाजपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP workers enraged by comments on Prime Minister Modi
मुरादाबाद। सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपाई भड़क गए। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सपा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि समाजवादी पार्टी माफी मांगे।
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि सपा लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे देश का अपमान है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे बयान देने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


एमलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में लगातार मिल रही करारी हार से विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है, जिसके कारण इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जनता ऐसे नेताओं और दलों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुनीता शर्मा, आदेश चौधरी, विजयलक्ष्मी पंडित, सिमरन कौर, दीपा गुप्ता, सुनीता सैनी, रुचि चौधरी, पंकज शर्मा, रंजना शर्मा आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed