फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers create ruckus in camp over imposition of high taxes

Moradabad News: अधिक टैक्स लगाने पर भाजपा कार्यकर्ता का कैंप में हंगामा

Tue, 23 Dec 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP workers create ruckus in camp over imposition of high taxes
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद ने सोमवार को नगर के वार्ड 12 में मिथिलेश पब्लिक एकेडमी में हाउस टैक्स और जल मूल्य की वसूली के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में वार्ड सभासद का चुनाव लड़ चुके भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप पाल शाम करीब 3:45 बजे अपना हाउस टैक्स जमा करने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका हाउस टैक्स 5700 रुपये वार्षिक है। इस पर प्रदीप पाल ने आपत्ति जताई और कहा कि वार्ड सभासद का टैक्स 88 रुपये है तो उनका टैक्स इतना अधिक क्यों लगाया गया है। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। पहले उनकी वार्ड सभासद के पुत्र बासिद अली से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

कैंप में हाउस टैक्स को लेकर हंगामा होने पर कर्मचारी अपने कागज समेटकर वहां से चले गए। पहले प्रदीप पाल ने भाजपा नेता पवन पुष्पद आदि के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सभासद के पुत्र बासिद आदि के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि सभासद के पुत्र ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं कैंप के कर्मचारी और सभासदों ने नगर पालिका के प्रधान लिपिक विजयपाल सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उन्होंने कहा कि शाम करीब चार बजे कैंप में प्रदीप पाल ने पहुंचकर कर्मचारियों को साथ अभद्रता और गाली गलौज की। लोगों को भड़काया। लोगों से प्रदीप पाल ने हाउस टैक्स के पैसे जमा करने से मना किया। सरकारी अभिलेखों से भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभासद सुहेल खां, राकेश दानव, वार्ड 12 सभासद के पति अशरफ अली आदि भी मौजूद रहे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया है कि वह जहां भी कैंप लगे, वहां पर पुलिस व्यवस्था के लिए कोतवाली में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी का कहना है कि प्रदीप पाल ने हाउस टैक्स को लेकर वहां माैजूद दूसरे लोगों को बरगलाने की कोशिश की। नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उनके विरोध के बाद भी कैंप में लोगों 80 हजार के सापेक्ष में 42 हजार रुपये जमा किए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed