फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP women's wing took out a rally in support of Nari Shakti Vandan.

Moradabad News: भाजपा महिला प्रकोष्ठ ने रैली निकालकर नारी शक्ति वंदन का किया समर्थन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
BJP women's wing took out a rally in support of Nari Shakti Vandan.
ठाकुरद्वारा। भाजपा महिला प्रकोष्ठ ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर खुशी व्यक्त की। नगर में रैली निकालकर नारी शक्ति वंदन और महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला मंत्री कशिश चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर में नंगलिया रोड और अन्य मार्गों पर रैली निकाली। रैली के दौरान महिलाओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को महिलाओं का हितैषी बताया और उनका आभार व्यक्त किया। रैली में सुरभि ठाकुर, पल्लवी प्रजापति, श्वेता सक्सैना, श्रद्धा, गार्गी सिंह व सुरभि चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में बाइक रैली भी निकाली। इसमें भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप सिंह, दीपक वाल्मीकि, अमित सक्सैना व धर्मेंद्र पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed