फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp win more than 300 seats : maurya

तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

Wed, 08 Feb 2017 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
bjp win more than 300 seats : maurya
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर है और सूबे में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। उन्हाेंने पब्लिक से अपील की कि सपा और बसपा को जड़ से उखाड़ फेंकें।
विज्ञापन


सरकार बनते ही सपा नेताआें द्वारा कब्जा की गई जमीनें 60 दिन के भीतर कब्जामुक्त करा दी जाएंगी। किसानों का कर्जा भी माफ होगा। दिल्ली रोड पर मधुबन गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पब्लिक से केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में 2014 से उम्दा लहर चल रही है।
विज्ञापन


बसपा और सपा की सरकारों ने हमेशा गरीबों पर जुल्म किया है, जमीनों पर कब्जे किए हैं और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार फैलाया है। पब्लिक इनसे त्रस्त है और इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों का कर्ज भाजपा माफ कर देगी और आगे बिना ब्याज के ऋण की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में सपा सरकार ने भारतीयता के आधार के बजाए जाति और धर्म के नाम पर सरकारी नौकरियां बांटी हैं। भाजपा की सरकार बनते ही इन सभी भर्तियों की जांच कराई जाएगी। बोले - हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते।

भाजपा विकास की राजनीति करती है जबकि सपा और बसपा विकास के नाम पर धोखा देती आई हैं। केशव मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी दिल्ली में भ्रष्टाचार मिटाने के मिशन पर जुटे हैं और सपा और बसपा को दिक्कत हो रही है। कांग्रेस चिल्ला रही है, क्योंकि इन दलों को अपने कारनामाें का डर सता रहा है।

उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो सभी गरीबों को एक लाख रुपये तक इलाज बड़े निजी अस्पतालों में भी फ्री इलाज मिलेगा। सपा सरकार में चौतरफा गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के ‘गुंडे’ दूसरों की कब्जाई जमीनें तुरंत छोड़ दें नहीं तो भाजपा सरकार आने के बाद इनका वो हश्र होगा कि इनकी पुश्तें भी कब्जा करने लायक नहीं रहेंगी।


उन्हाेंने कहा कि हर जिले में हर थाने में एंटी रोमियो दल का गठन किया जाएगा।  इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, मनमोहन सैनी, बलराम सैनी, विपिन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed