फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP will run booth empowerment campaign from 26 September to 2 October

Moradabad News: भाजपा 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाएगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
BJP will run booth empowerment campaign from 26 September to 2 October
मुरादाबाद। भाजपा 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता मंडल स्थल पर निर्धारित छह कार्य करेंगे। पार्टी का लक्ष्य लोस चुनाव में लोकसभा चुनाव जीतना है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय में जिला व महानगर की संयुक्त बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पूर्ण बहुमत के साथ हमें कमल खिलाना है। पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। बूथ ससशक्तीकरण अभियान के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल में प्रवासी के रूप में भेजा जाएगा। मंडल स्तर पर पार्टी की तरफ से निर्धारित छह कार्य करने हैं। प्रत्येक मंडल प्रवासी मंडल में तीन बैठक करेंगे। मंडल प्रवासी को पहली बैठक मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ करना है। दूसरी बैठक शक्ति केंद्र के प्रभारी और संयोजकों के साथ करना है।
विज्ञापन

तीसरी बैठक मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ करना है। यदि मंडल स्तर पर कोई नया बूथ बना है या मतदान केंद्र बदला है तो पार्टी कार्यकर्ता उसका अपडेट करेंगे। मंडल के बूथ पर दो-दो व्हाटसएप ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप संगठनात्मक और दूसरा समर्थक ग्रुप का होगा। मंडल पदाधिकारियों को एक या दो शक्ति केंद्रों के बूथों की बूथ समितियों की बैठक और प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुखों की बैठक लेने के लिए बूथ प्रवासी काे नियुक्ति करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम प्रसारण हर बूथ पर होगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि मंडल प्रवासी को बूथ अध्यक्षों की बैठक में सिर्फ अध्यक्ष का सत्यापन करना हैं।

अभी बूथ समिति के 11 सदस्यों को नहीं बुलाना है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान निर्धारित अवधि में पूरा करना है। मंडल के सभी 16 पदाधिकारियों का सत्यापन करना है। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर प्रभारी वाईपी सिंह, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, विजयभान सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, कमल प्रजापति, हरज्ञान सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रिया अग्रवाल, सोनू शर्मा, राहुल सेठी, गिरीश भंडूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed