फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP wants to form government on the strength of SIR: Sanjay Singh

एसआईआर के दम पर सरकार बनाना चाहती है भाजपा : संजय सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to form government on the strength of SIR: Sanjay Singh
पाकबड़ा। आम आदमी पार्टी की वोट बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा बुधवार को पाकबड़ा पहुंची। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे सांसद संजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के वोट का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि भाजपा वोट की बजाय एसआईआर के दम पर सरकार बनाना चाहती है।
विज्ञापन

पदयात्रा के पाकबड़ा पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद नया मुरादाबाद सेक्टर-5 स्थित एमडीए पार्क में आयोजित सभा में सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, वे घुसपैठिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा ऐसे लोगों को डिटेंशन सेंटर में भेजने की बात कही जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुसलमानों के ही नहीं, बल्कि दलित, यादव, पासी, कुर्मी और आदिवासी समाज के लोगों के भी वोट काटे गए हैं। भाजपा सरकार इन सभी समुदायों को घुसपैठिया साबित करने की कोशिश कर रही है, ताकि उनके लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा सकें। आम आदमी पार्टी संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष जावेद, जिलाध्यक्ष हैदर अली, पाकबड़ा अध्यक्ष मोहम्मद याकूब, विधायक अनिल झा, मोहम्मद दानिश मलिक, सलमान मलिक, जीशान मलिक, शफीक शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

भाजपा नेता ने की एमडीए वीसी से शिकायत, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा। बुधवार दोपहर आम आदमी पार्टी की ओर से नया मुरादाबाद सेक्टर-5 स्थित एमडीए के सरकारी पार्क में आयोजित सभा को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। भाजपा नेता रिंकू गोस्वामी ने इसका विरोध करते हुए एमडीए वीसी से शिकायत की है।

भाजपा नेता रिंकू गोस्वामी का कहना है कि एमडीए का सरकारी पार्क सार्वजनिक उपयोग और हरित क्षेत्र के संरक्षण के लिए है, न कि राजनीतिक दलों की सभाओं के आयोजन के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर पार्क में सभा आयोजित की गई, जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने एमडीए अधिकारियों से इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एमडीए के सचिव पंकज वर्मा ने बताया कि आप की सभा पार्क में कराने के लिए एमडीए से एनओसी नहीं ली गई थी। कार्रवाई जिला प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed