{"_id":"63c5ac3381c003350e30067e","slug":"bjp-slogan-first-voting-then-refreshment-moradabad-news-mbd453743627-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भाजपा ने एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए कसी कमर, पहले मतदान फिर जलपान का दिया नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भाजपा ने एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए कसी कमर, पहले मतदान फिर जलपान का दिया नारा
Tue, 17 Jan 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:00 AM IST
सार
भाजपा ने एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया है। चुनाव के लिए पार्टी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
UP MLC Chunav
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ने एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया है। चुनाव के लिए पार्टी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करने की रणनीति तैयार की है।बरेली-मुरादाबाद खंड एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने महानगर पार्टी कार्यालय पर सोशल मीडिया विभाग की बैठक की। बैठक के दौरान एमएलसी चुनाव के महानगर सह संयोजक नवदीप टंडन ने कहा कि पार्टी को डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त का सोशल मीडिया पर बढ़ चढ़कर प्रचार प्रसार करना हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं को 30 जनवरी को पहले मतदान फिर जलपान का नारा देकर प्रेरित करना है। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने कहा कि मतदाता पर्ची के अलावा सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है। जिसके दम पर प्रतिदिन मतदाताओं तक पहुंचा जा सकता हैं। पार्टी कार्यकर्ता स्नातक मतदाताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑडियो और वीडियो संदेश भेज सकते हैं। इस दौरान निमित जायसवाल, भूदेव सिंह, शास्त्री पुनीत गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन