फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP's Ex member of parliament candidate defeat to BJP candidate in block pramukh election in moradabad

संजना को ताज, सर्वेश की जीत, राजपाल की हार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
BJP's Ex member of parliament candidate defeat to BJP candidate in block pramukh election in moradabad
मुरादाबाद। खुद को अनुशासित बताने वाली भाजपा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर ठाकुरद्वारा में प्रत्यक्ष रूप से रार देखी गई। ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत का ताज बेशक संजना देवी के सिर सजा है, लेकिन इसे पूर्व सांसद सर्वेश सिंह की जीत और भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान की हार के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने ठाकुरद्वारा से संतोष देवी को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह ने खुले आम संजना देवी को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी के अधिकांश नेता व कार्यकर्ता भी पार्टी समर्थित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाते रहे। इसके बाद भी ठाकुर सर्वेश सिंह ने अपने समर्थित उम्मीदवार संजना देवी को 58 मतों के अंतर से चुनाव जिताने में कामयाबी हासिल कर ली। 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले इस ब्लॉक में संजना को 80 और संतोष देवी को कुल 22 मत मिले। दो मत निरस्त घोषित हुए। 58 मतों के अंतर की इस जीत ने यह संदेश भी दे दिया कि पार्टी के पूर्व सांसद ने ही वहां भाजपा उम्मीदवार को हरवा दिया।
विज्ञापन

यह कोई पहला मौका नहीं था जब चुनाव के समर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह आमने-सामने दिखाई दिए हो। करीब पांच माह पहले हुए भूमि विकास बैंक डायरेक्टर पद के चुनाव में भी भाजपा जिलाध्यक्ष ने घासी सैनी को पार्टी संगठन की ओर से चुनाव मैदान में उतारा था। तब सर्वेश सिंह ने सहदेव यादव को मैदान में उतार दिया था। इस चुनाव में भी सर्वेश सिंह समर्थित सहदेव यादव विजेता घोषित हुए थे। जिला पंचायत सदस्य पद चुनाव में भी कुछ स्थानों पर इसी तरह की तस्वीर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कर रहे पार्टी विरोधी कार्र्य : सर्वेश
संतोष देवी पार्टी समर्थित उम्मीदवार नहीं थीं। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान की समर्थित थीं। वह जबसे जिलाध्यक्ष बने हैं इसी तरह के ऊल-जुलूल कार्य कर रहे हैं। जिसे पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया वह पार्टी के सदस्य तक नहीं है। मैंने जिसे समर्थन देकर मैदान में उतारा उसके पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहें हैं। भूमि विकास बैंक डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए प्रदेश मुख्यालय से पुराने भाजपाई नरेंद्र आचार्य को चुनाव लड़ाने को कहा गया था, लेकिन राजपाल चौहान ने उनके स्थान पर घासी सैनी को प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया। वह भी पार्टी के सदस्य नहीं थे। तब मुझे सहदेव यादव को मैदान में उतारना पड़ा। राजपाल सिंह चौहान पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जिलाध्यक्ष के कार्य व मनमानी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग करूंगा।

- सर्वेश सिंह, पूर्व सांसद
ठाकुरद्वारा में सर्वेश ने हरवाया पार्टी समर्थित प्रत्याशी : राजपाल
सर्वेश सिंह समर्थित उम्मीदवार का भाजपा से कोई नाता नहीं है। सपा के लोगों को पक्ष में करके सर्वेश सिंह ने संजना को यह जीत दिलाई है। पार्टी समर्थित उम्मीदवार के विरोध में प्रत्याशी उतारने की शिकायत पूर्व में भी फोटो के साथ प्रदेश प्रभारी समेत कई प्रांतीय नेताओं से कर चुका हूं। अब दोबारा सारे सबूतों के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी विरोध की शिकायत पार्टी हाईकमान से करूंगा। जिले के आठ विकास खंडों में से सात पर भाजपा ने अपने समर्थन के प्रत्याशी उतारे। जिसमें छह जगह पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीते। ठाकुरद्वारा में पार्टी समर्थित उम्मीदवार की हार का कारण सर्वेश सिंह हैं। पार्टी हाईकमान इस पर फैसला लेगी।
- राजपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed