{"_id":"5d7fb2ae8ebc3e93b31a5ef6","slug":"bjp-organized-national-unity-program-on-ending-article-370-from-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्ति पर भाजपा ने किया राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्ति पर भाजपा ने किया राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम का आयोजन
Mon, 16 Sep 2019 09:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त किए जाने के विषय पर लोगों में जागरूकता के लिए राष्ट्रीय एकता अभियान जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
गांधी समाधि के निकट एक बैंकट हॉल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव औलख, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, विधायक राजबाला, शिव बहादुर सक्सेना,चौधरी देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन
इसके बाद महिला मोर्चा द्वारा वंदे मातरम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि भाजपा के लिए देश की उन्नति सर्वोपरि है। अनुच्छेद 370 और 35ए के समाप्त होने के बाद ही देश सही मायनों में आजाद हुआ।
विज्ञापन
कहा कि अभी अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त हुआ और अब राम मंदिर का निर्माण भी जल्द होगा। पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि एक भारत देश में एक संविधान एक निशान होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया, उनके इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त कर पूरा किया।
पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए जैसे कई राष्ट्रीय मुद्दे पर आज तक किसी भी पार्टी ने विचार नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश की उन्नति और राष्ट्र भावना के लिए वचनबद्ध है। इसके बाद सेवादल कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर के 11 दिव्यांगों को रामपुर के व्यापारियों ने गोद लिया और उनके परिवहन की चिंता करने का भी संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश ने किया।
कार्यक्रम में राकेश मिश्रा, प्रेम शंकर पांडेय, हंसराज पप्पू, काशीराम दिवाकर, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अमरीश पटेल, दीक्षा गंगवार, अभय गुप्ता, अवधेश शर्मा, आकाश सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता जुगेश अरोड़ा, देवेश गुप्ता, आचार्य राधेश्याम वासंतेय, ख्यालीराम लोधी, अनुज सक्सेना, संजीव अग्रवाल, प्रेमशंकर पांडेय, राजू शर्मा, शिवा शर्मा, नरेंद्र सिंह गंगवार आदि शामिल रहे।
भारत माता की जय के साथ शुरू किया संबोधन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपना संबोधन भारत माता की जय के जयघोष के साथ शुरू किया। मंच अभिवादन के बाद उन्होंने जब संबोधन शुरू किया तो सबसे पहले भारत माता की जय का उद्घोष किया, इस दौरान पीछे बैठे कार्यकर्ताओं की आवाज न आने पर उन्होंने टोकते हुए फिर उद्घोष किया।