फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP officials gave mass resignation

भाजपा पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP officials gave mass resignation
मुरादाबाद। लाजपतनगर के शिव मंदिर कॉलोनी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा दो मकान खरीदने के विरोध में हिंदू संगठन के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर भाजपा की तीन बूथ समितियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसमें तीन बूथ अध्यक्ष, 63 सदस्य और पदाधिकारी शामिल हैं। सामूहिक इस्तीफे से महानगर भाजपा में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में बूथ अध्यक्ष संजीव कश्यप, तुषार अग्रवाल और इंद्रजीत गुलाटी ने कहा है कि लाजपतनगर के शिव मंदिर कॉलोनी के दो मकान हिंदू संगठन के नेताओं ने दूसरे समुदाय के लोगों को बेच दिए थे। इसका कॉलोनी के लोग आज भी विरोध कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने बिना किसी हिंसा के अपना विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस ने बूथ अध्यक्षों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसे लेकर कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। बूथ समिति का कोई सदस्य, पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख बूथ पर काम करने से मना कर दिया है। ऐसी स्थिति में बूथ पर काम करने में मुश्किल हो गया है। ऐसे में बूथ अध्यक्ष संजीव कश्यप, तुषार अग्रवाल और इंद्रजीत गुलाटी के साथ तीनों समितियों के सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बूथ अध्यक्षों ने कहा कि एक समर्थक के तौर पर वह अपनी सेवाएं राष्ट्रहित में भाजपा को देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed