फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP Morcha Appointments Delayed: No Decision Even After Two Months Six Fronts Await Presidents

यूपी: भाजपा में दो माह बाद भी मोर्चों के अध्यक्षों के नाम पर न लगी मुहर, कांग्रेस में दो पदों के लिए भागदौड़

Sun, 30 Aug 2026 01:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 30 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

भाजपा में दो माह बाद भी मोर्चों के अध्यक्षों के नाम पर मुहर नहीं लगी है। 25 जून को नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। दोनों कमेटियों में छह-छह मोर्चों का गठन होना है। प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम भेजे गए हैं।

विज्ञापन
BJP Morcha Appointments Delayed: No Decision Even After Two Months Six Fronts Await Presidents
यूपी भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के दो महीने बाद भी भाजपा की जिला और महानगर कमेटी में मोर्चों का गठन नहीं हो सका। दोनों कमेटियों में छह-छह मोर्चों का गठन होना है। हर मोर्चे के अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे गए हैं। लेकिन इन नामों पर अभी मुहर नहीं लग सकी है। 

विज्ञापन


16 मार्च को भाजपा महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। इसके बाद महानगर के युवा, महिला, ओबीसी, अनुसूचित, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे का गठन होना था। लेकिन नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का नाम तय नहीं होने से मोर्चों का गठन रुक गया था। 
विज्ञापन


25 जून को मुरादाबाद महानगर के प्रभारी रह चुके नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसके बाद मोर्चों के गठन की उम्मीद जागी। वहीं चार जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लखनऊ में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने जिला और महानगर अध्यक्षों से दस जुलाई तक सभी मोर्चों के गठन के निर्देश दिए थे। मोर्चों के अध्यक्षों के लिए प्रदेश नेतृत्व ने तीन-तीन नाम मांगे थे। महानगर और जिला कमेटी की ओर से मोर्चों के अध्यक्षों के लिए नाम भेजे गए हैं। लेकिन अभी तक किसी नाम पर मुहर नहीं लग सकी है।

इन मोर्चों का होना है गठन
  • युवा मोर्चा
  • महिला मोर्चा
  • किसान मोर्चा
  • अनुसूचित मोर्चा
  • अल्पसंख्यक मोर्चा

मोर्चों के गठन के लिए प्रदेश नेतृत्व ने नाम मांगे थे। हर मोर्चे के अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम भेज दिए गए हैं। अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं। - गिरीश भंडूला, महानगर अध्यक्ष

कांग्रेस में दो पदों पर जगह बनाने के लिए दिल्ली तक की भागदौड़ तेज
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में दो पदों के लिए दावेदारों के साक्षात्कार होने बाद सभी की निगाहें आलाकमान पर टिकी हुई है। इस मामले में जिले के कुछ नेता दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं के यहां भागदौड़ तेज कर दी है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी ऑब्जर्वर मोहन मरकाम ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में एक सप्ताह तक भ्रमण कर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को लेकर लोगों की राय ली। साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर संभ्रांत लोगों से चर्चा की। यह पता लगाने की कोशिश की कि कांग्रेस को लेकर जनता का मूड क्या है। 

इसके बाद सर्किट हाउस में कांग्रेस के अजय सारस्वत सोनी, सुधीर पाठक, अशरफ अली, मोहम्मद अब्बास सहित दो दर्जन दावेदारों के साक्षात्कार लिए। बताया कि इस मामले में छह लोगों की सूची का पैनल बनाकर आलाकमान को सौंपा जाएगा। इस बारे में पूछने पर ऑब्जर्वर ने बताया कि अभी उन्होंने रिपोर्ट तैयार नहीं की है। 

 

30 अगस्त तक वह अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे। इस मामले में अंतिम निर्णय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठों को करना है। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि 2027 का चुनाव सिर पर है। कांग्रेस शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी भाग नहीं ले रही है। 

संगठन सृजन के चलते पार्टी के कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेता जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली में नेताओं का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं प्रतिद्वंदी भाजपा लगातार संगठन के कार्यक्रमों को कर रही है। बसपा और सपा भी बैठकें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed