फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP members expressed their displeasure over the non-recovery of the girl student

छात्रा की बरामदगी न होने पर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP members expressed their displeasure over the non-recovery of the girl student
लापता छात्रा की 15वें दिन भी बरामदगी नहीं होने पर भाजपाइयों ने नाराजगी जताई। उन्होंने थाने पहुंचकर कांठ पुलिस को छात्रा की बरामदगी के लिए पांच दिन का समय दिया है। बीस अप्रैल के बाद इस मुद्दे को लेकर लखनऊ जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

कांठ कस्बे के एक मोहल्ला की रहने वाली छात्रा एक अप्रैल की शाम कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता ने मोहल्ले के ही रहने वाले फैजान, शाहनवाज और शहजाद के खिलाफ बेटी को अगवा करके ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस शहजाद और उसके बहनोई को जेल भेज चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी फैजान, शाहनवाज फरार हैं। पुलिस ने न्यायालय से फैजान व शाहनवाज की गिरफ्तारी के वारंट भी ले लिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले को लेकर भाजपाई कांठ थाने पहुंचे। उन्होंने छात्रा की बरामदगी नहीं होने पर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह को बरामदगी के लिए पांच दिन का समय दिया गया। भाजपा के कांठ मंडल अध्यक्ष राजपाल प्रजापति ने कहा कि यदि बीस अप्रैल तक पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर पाती है तो लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह मामला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजपाल प्रजापति, मंडल महामंत्री जीतू वर्मा, उपाध्यक्ष मधु चौहान, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अनुज विश्नोई, राष्ट्रीय गोरक्षक दल के संस्थापक व अध्यक्ष स्वामी श्यामा चार्य महाराज, गौरव विश्नोई, निमेश कश्यप आदि रहे।

छात्रा की तलाश के लिए ऋषिकेश रवाना हुई पुलिस
लापता छात्रा को तलाशने के लिए शुक्रवार को पुलिस की एक टीम उत्तराखंड के ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। इससे पहले एक टीम फैजाबाद, अयोध्या, दूसरी टीम दिल्ली और तीसरा टीम उत्तराखंड क्षेत्र में लगी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए कांठ नगर के एक रेडिमेड कपड़ा कारोबारी को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed