फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP mandal elections will be held from December 3: Kori

भाजपा मंडल चुनाव तीन दिसंबर से होगा : कोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP mandal elections will be held from December 3: Kori
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी ने कहा कि मंडल चुनाव की प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी। मंडल चुनाव से पूर्व सक्रियता सदस्यता का सत्यापन अनिवार्य होगा। मंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित कम से कम दो बूथ अध्यक्षों द्वारा नाम प्रस्तावित होना चाहिए। आवेदन करने वाले कार्यकर्ता का दो बार सक्रिय सदस्यता होना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल की अध्यक्षता में चुनाव पर्व की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी ने कहा कि सिर्फ सक्रिय सदस्य ही मंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित अनुमोदित और निर्वाचित होंगे। मंडल अध्यक्ष की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। मंडल पदाधिकारी के लिए उम्र की सीमा लागू नहीं होगी। मंडल अध्यक्ष पद का प्रत्याशी मंडल एवं जिला स्तर या मोर्चा में पदाधिकारी होना चाहिए। पांच दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति जागरूक करना होगा। प्रत्येक बूथ समिति और मंडल अध्यक्ष के चुनाव में महिलाओं और अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रतिनिधित्व होना चाहिए। भाजपा छह दिसंबर को डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाएगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 27 दिसंबर को बाल शहीद दिवस मनाया जाएगा। कार्यशाला की प्रस्तावना जिला सह चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह ने रखी। संचालन जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने किया। कार्यशाला में राकेश सिंह, भीष्म शर्मा, सुरेश सैनी, राजन विश्नोई, हर ज्ञान सिंह, संजय ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed