फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp list out in delhi

टिकट लीकेज पर मोदी भड़के तो झूमते ‘विधायकों’ के दिल धड़के

Mon, 16 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
bjp list out in delhi
बीजेपी
भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम अपने चहेते नेताओं के प्रत्याशी ‘घोषित’ होने की सूचना पर जमकर मिठाई बांटी, जिसके फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर डाल लिए। इस काल्पनिक खुशी की खबर जंगल में आग की तरह फैली और दिल्ली दरबार तक पहुंच गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दिल्ली के नेताओं में चर्चा शुरू हुई कि जब लिस्ट प्रधानमंत्री ने देखी ही नहीं है तो मुरादाबाद मंडल के प्रत्याशियों की घोषणा की जानकारी समर्थकों तक कैसे पहुंच गई। नेताओं ने जांच की तो पता चला कि एक क्षेत्रीय नेता के माध्यम से ही यह सूचना लीक हुई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दिल्ली की मीटिंग में इस पर नाराजगी जताई गई। नरेंद्र मोदी जब मीटिंग में पहुंचे तो यह मामला उनके सामने भी आया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सूची को रिजेक्ट कर दिया। यह जानकारी जब मंडलभर में फैली तो कार्यकर्ताओं की खुशी काफूर हो गई। अब वो दावेदार भी टेंशन में हैं जिनमें अपने नाम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रत्याशियों की घोषणा का भाजपाई कई दिन से इंतजार कर रहे हैं। दावेदार भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। भाजपाइयों को जब पता चला कि 15 जनवरी रविवार को सूची घोषित होगी तो दावेदारों ने अपने चहेते नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया।

पार्टी नेताओं ने भी रविवार को सूची घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली थी। अंतिम मुहर प्रधानमंत्री को लगानी थी। शाम छह बजे मीटिंग शुरू हुई। चूंकि सूची के बारे में कुछ क्षेत्रीय नेताओं को भी जानकारी थी इसलिए देर शाम नरेंद्र मोदी के मीटिंग में पहुंचने के बाद नेताओं ने ने अपने पसंदीदा दावेदारों को हरी झंडी देना शुरू कर दिया।

 इसका असर यह हुआ कि अमरोहा, संभल, रामपुर और मुरादाबाद के दावेदारों के समर्थकों ने मिठाई बांटना और आतिशबाजी करना शुरू कर दिया। संभल में तो कुछ भाजपाई आतिशबाजी से झुलस भी गए।

समर्थकों ने खुशी जताने के फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर डाल दिए। इस स्थिति का लाभ दावेदारों के विरोधियों ने उठाया। बताया जाता है दिल्ली की मीटिंग में यह खबर पहुंच गई कि प्रत्याशियों की लिस्ट की जानकारी प्रदेशभर में फैल चुकी है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर फोटो भी दिखाए गए।


चर्चा है कि इस पर प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताई और इसे गोपनीयता भंग होने का मामला माना। यहां तक चर्चा है कि लिस्ट को फाड़ दिया गया। उस क्षेत्रीय नेता के विरोध की जानकारियां भी मिल रही हैं जिसके माध्यम से प्रत्याशियों की जानकारी जिलों में पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed