फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leaders said, the budget is welfare for women, youth and the elderly.

Moradabad News: भाजपाइयों ने कहा, बजट महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders said, the budget is welfare for women, youth and the elderly.

विज्ञापन
मुरादाबाद। संसद में बजट प्रस्तुत होने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। दावा किया कि प्रस्तुत बजट महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी है। इस बीच भाजपा पदाधिकारियों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट का स्वागत किया।


बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा ने बजट का प्रसारण देखने लिए एलईडी स्क्रीन लगाया गया था। बजट प्रस्तुत होने के बाद भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने खुशी मनाई। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए नई योजनाओं और राहत पैकेजों का एलान किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवें बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट आत्मनिर्भर भारत, गरीब, किसान, युवा एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह ने कहा कि इस आम बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला प्रभारी राजेश यादव, दीपक गोयल, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed