फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leaders happy after ticket declaration

मिल गया टिकट..अब खूब नाचो

Tue, 17 Jan 2017 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders happy after ticket declaration
बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची लंबे इंतजार के बाद सोमवार की शाम को जारी हो गई। हालांकि यह सूची सोशल मीडिया पर रविवार की शाम को ही जारी हो गई थी, जिसके बाद भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। हालात यहां तक पहुंच गए कि सूची लीक होने की जानकारी दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ चल रही पीएम की मीटिंग में पहुंच गई।
विज्ञापन

 
चर्चा है कि इस पर काफी हंगामा हुआ और प्रत्याशियों की घोषणा रोक दी गई। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने व्हाट्सएप ग्रुप पर यह संदेश जारी कर बधाई देने वालों का धन्यवाद करते हुए अपील की कि पार्टी कार्यालय से टिकट की औपचारिक घोषणा न हो, तब तक किसी भी खबर पर विश्वास न करें।
विज्ञापन


यानी पुष्ट होने पर ही जश्न मनाएं। शाम को जैसे ही सूची जारी हुई जिला कार्यालय में जश्न शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष एवं देहात सीट से प्रत्याशी हरिओम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा अब जमकर नाचो...। महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में कार्यकर्ता शहर सीट के प्रत्याशी रितेश गुप्ता के साथ जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। सोशल मीडिया में सूची लीक होने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मामला दिल्ली तक पहुंच गया। प्रबल दावेदारों में हड़कंप मच गया था।


चूंकि सोमवार को सूची जारी होने की सूचनाएं मिलने लगी थीं इसलिए दावेदारों को आशंका थी कि कहीं सूची में कोई बदलाव न हो जाए। शाम को जब सूची सामने आई तो उन्हीं नामों की घोषणा हुई जो रविवार की शाम सोशल मीडिया पर आई सूची में थे। दावेदारों ने पार्टी मुख्यालय से जारी सूची को देखकर राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed