फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader's cousin shot by former Pradhan's son, critical

Moradabad News: भाजपा नेता के फुफेरे भाई को पूर्व प्रधान के बेटे ने मारी गोली, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's cousin shot by former Pradhan's son, critical
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुर बहलोलपुर में शनिवार की शाम करीब सात बजे पूर्व प्रधान कर्मवीर के बेटे रोहित ने भाजपा नेता किशन लाल जाटव के फुफेरे भाई अशोक सागर (25) को गोली मार दी। अशोक की कनपटी में गोली लगी है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अशोक के पिता का कहना है कि उसके बेटे का रेलवे में लोको पायलट के पद पर चयन हो गया है। इसी बात से चिढ़कर आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य एवं ऑटो यूनियन नेता किशन लाल जाटव के फूफा सोमपाल सिंह मझोला के उत्तम पुर बहलोलपुर गांव में रहते हैं। सोमपाल सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर के बेटे अशोक सागर का रेलवे में लोको पायलट के पद पर चयन हुआ है। बीस अप्रैल को उसे ट्रेनिंग पर जाना था। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान कर्मवीर और उसका बेटा रोहित अशोक सागर से चिढ़ रहे थे। शनिवार की रात करीब सात बजे अशोक गांव में ही जीवन सिंह के मकान के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां रोहित और उसका पिता कर्मवीर आ गया। रोहित ने तमंंचे से अशोक के सिर में गोली मार दी। जिसमें वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर सोमपाल और उनके दो बेटे शिव कुमार और लवकुश भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed