फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader nakvi told

सीएए के टोटे से कुछ लोग वोटों के लोटे को भरने की कोशिश कर रहे हैं: नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को धमोरा में जनसंपर्क कर पंफलेट बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीएए के टोटे से वोटों के लोटों को भरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग शुद्ध रूप से दिवालिया और कंगाल हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस और अन्य दलों पर निशाना साधा। कहा कि सीएए के नाम पर जो भय, भ्रम का जाल फैलाया जा रहा था, उसी के चलते पार्टी को लोगों के बीच जाकर इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत पड़ी। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, यह किसी भी भारतीय नागरिक के लिए नहीं है। कहा कि कांग्रेस की विघटनकारी सोच का नतीजा है कि सीएए जैसे मुद्दे पर भी भय और भ्रम का भूत खड़ा किया जा रहा है। नकवी ने कहा कि सीएए के बारे में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी ने साफ कर दिया कि यह किसी भी भारतीय नागरिक के लिए नहीं है। आज अपेक्षा थी कि सभी राजनीतिक दल मजूलम-पीड़ित के साथ खड़े होंगे, लेकिन वो आज जालिम और अत्याचार के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान के पीड़ितों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए यह कानून बनाया गया है। यह प्रक्रिया संसद में लंबे समय चली, ज्वाइंट कमेटी ने परीक्षण किया और रिपोर्ट दी जिसके आधार पर पिछले साल जनवरी में इसे लोकसभा में पास किया गया लेकिन राज्यसभा में चर्चा न होने के कारण दोबारा लाना पड़ा। हम देश के सभी लोगों विशेषकर मुसलमानों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि यह देश आपका है, भारत आपकी मिट्टी है। आपने इसके निर्माण में अहम भूमिका निभाई है, आपकी नागरिकता को न कभी खतरा था, न है और न कभी होगा। जो प्रधानमंत्री अल्पसंख्यकों को आवास, सड़क, रोजगार, बिजली पहुंचा रहा तो क्या वो सरकार कभी किसी को बेघर या अंधेेरे में करने की बात सोच सकती है। यह शुद्ध रूप से अनर्गल, बेबुनियाद भ्रम और भय का भूत खड़ा करने की कोशिश है जो असफल हो रही है। इसीलिए कह रहे हैं कि झूठ का झाड़ सच के पहाड़ के नीचे समाप्त हो जाएगा। इसीलिए सीएए के प्रति जागरूक कर रहे हैं और इसकी आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि इसको लेकर भय और भ्रम का माहौल खड़ा किया गया क्योंकि इसके पीछे उनकी मंशा लोगों को गुमराह कर अराजकता फैलाने, हिंसा फैलाना, देश के सौहार्द के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाना है। इसे हमें किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं होने देना है। यह बात स्पष्ट है कि यह कानून किसी भी भारतीय नागरिक के लिए नहीं है और किसी भारतीय नागरिक का हित इससे प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed