फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader murder case: There was arrangement shooters stay Nainital resort

भाजपा नेता हत्याकांड: नैनीताल के रिजॉर्ट में थी शूटरों के रुकने की व्यवस्था, अब पुलिस को नहीं मिल रही लोकेशन

Fri, 18 Aug 2023 02:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 02:34 PM IST
सार

मुरादाबाद में 10 अगस्त की शाम अनुज की हत्या करने के बाद तीनों शूटर सूर्यकांत शर्मा, सुशील शर्मा और आकाश सिविल लाइंस क्षेत्र में नीरज पाल से मिले। इसके बाद अपने मोबाइल मुरादाबाद में छोड़ फरार हो गए थे।

विज्ञापन
BJP leader murder case: There was arrangement shooters stay Nainital resort
UP BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी पर गोलियां बरसाने वाले शूटरों ने पुलिस से बचने के लिए साजिशकर्ताओं से अलग प्लान बनाया था। हत्या करने के बाद उन्हें नैनीताल पहुंचना था लेकिन तीनों ने ठिकाना बदल लिया।

विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में अनिकेत और नीरज पाल से पूछताछ के बाद पुलिस नैनीताल पहुंची तो शूटर वहां नहीं मिले। असमोली ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत, उसके पिता प्रभाकर चौधरी, अमित और पुष्पेंद्र उर्फ भूरा ने अनुज चौधरी की हत्या की साजिश रचते वक्त तय किया था कि तीनों शूटर वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद शहर छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के लिए उत्तराखंड के नैनीताल में एक रिजॉर्ट में ठहराने की व्यवस्था की गई थी। 10 अगस्त की शाम अनुज की हत्या करने के बाद तीनों शूटर सूर्यकांत शर्मा, सुशील शर्मा और आकाश सिविल लाइंस क्षेत्र में नीरज पाल से मिले। इसके बाद अपने मोबाइल मुरादाबाद में छोड़ फरार हो गए थे।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में अनिकेत और नीरज ने बताया कि शूटर नैनीताल में हैं। पुलिस और एसओजी नैनीताल पहुंची लेकिन शूटर वहां नहीं मिले। इसके अलावा शूटरों ने अब तक न तो किसी से संपर्क किया है और न ही उनकी लोकेशन मिल पा रही है।

ब्लॉक प्रमुख के बेटे और रेलकर्मी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या कराने के आरोपी ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत और रेलवे कर्मचारी नीरज पाल को बृहस्पतिवार दोपहर कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब मामले में 31 अगस्त को सुनवाई होगी।

संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी की नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के हाजीबेड़ा निवासी ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत और हरथला रेलवे कॉलोनी, सिविल लाइंस निवासी नीरज पाल को गिरफ्तार किया था।


पुलिस के अनुसार अनिकेत और भवालपुर निवासी अमित ने अपने दोस्त नीरज पाल के जरिये तीन शूटरों को 30 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। शूटर सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, सुशील शर्मा उर्फ गोलू शर्मा निवासी ब्रहमपुरी जयंतीपुर थाना मझोला और आकाश कश्यप उर्फ कटवा निवासी भदौड़ा थाना कटघर को छह लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।

बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड की मांग की। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed