{"_id":"62a3a4e242dbea040e63b178","slug":"bjp-leader-jitin-prasad-told-city-news-mbd4310346161","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा और समर्पण से कार्य करें अधिकारी जितिन प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा और समर्पण से कार्य करें अधिकारी जितिन प्रसाद
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले के अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने अवैध बस अड्डों, डग्गामार बसों और भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल और राज्यमंत्री मयंकेश्वर श्रण सिंह के साथ शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की तीन घंटे तक समीक्षा की। मंत्रियों ने अधिकारियों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं समर्पण भाव से लागू करने की हिदायत दी। योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने की नसीहत दी। मंत्रियों ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताई और डीएम को इस मामले में अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भूमाफिया, अवैध बस अड्डों और डग्गामार बसों के खिलाफ जिलाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान मंत्रियों को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के दिए गए आंकड़े भ्रमित करनेे वाले लगे।मुख्य अभियंता भी बैठक से गैरहाजिर थे। मंत्रियों ने मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्रियों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता की रिपोर्टिंग ठीक करने की हिदायत दी है। मंत्रियों ने निराश्रित म हिला पेंशन और कृषक दुर्घटना बीमा में कोई कार्य लंबित नहीं छोड़ने की सलाह दी । मंत्री जितिन प्रसाद ने सीएमओ से कोबिड प्रबंधन की जानकारी लेने के बाद कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी से पूछताछ की और कंट्रोल रूम का हाल जाना।
विज्ञापन
23 योजनाओं और विभागों की हुई समीक्षा
मंत्री समूह ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जल जीवन मिशन, सिंचाई, पशुपालन, गेंहूं खरीद,कृ षि ,विद्युत, उद्योग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली,समाज कल्याण, महिला कल्याण, महिला निराश्रित पेंशन,कृषक दुर्घटना बीमा, दिव्यांग जन सशक्तिकरण,राजस्व विभाग, छात्रवृत्रि वितरण, सेवायोजन, श्रम, स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास, वन विभाग, पर्यटन विभाग, बेसिक शिक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।
ये रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में मंत्रियों के साथ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ आनंद वर्धन, डीएफओ सूरज, सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह, गोपाल सिंह, साध्वी गीता प्रधान ( सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ) , महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।