फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader Anuj Chaudhary's parents threatened for lobbying

Moradabad News: भाजपा नेता अनुज चौधरी के मां-बाप को पैरवी करने पर धमकाया, तमंचे से की फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Anuj Chaudhary's parents threatened for lobbying
मुरादाबाद। मझोला के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए भाजपा नेता अनुज चौधरी के मां-बाप और बहनोई को केस की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने बहनोई की तहरीर पर असमोली की क्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर समेत सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी निवासी नीरज खत्री ने बताया कि दस अगस्त को उनके साले भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नीरज और अनुज के पिता प्रीतम सिंह और मां रजनी देवी कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। 28 फरवरी की शाम करीब चार बजे सोसाइटी से हर्बल पार्क तक टहलने गए थे। इसके बाद पति-पत्नी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के हाथ में तमंचा था। बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और धमकी देने लगे कि तुम दोनों और तुम्हारे दामाद अनुज हत्याकांड में बहुत पैरवी कर रहे हो।
विज्ञापन

अगर जिंदगी चाहते तो केस की पैरवी बंद कर दो। वरना तुम्हें और तुम्हारे दामाद नीरज को अनुज के पास पहुंचा देंगे। धमकी देने के बाद बदमाश ने तमंचा से गोली मारने की कोशिश की। हालांकि कारतूस मिस हो गया था। आरोपी पहले भी इंटरनेट कॉल के जरिए धमकी दे चुके हैं। इसके अलावा धमकियां भरे लेटर भी घर भेजे चुके हैं। इस पूरे मामले की साजिश जेल में बंद प्रभाकर, अमित, पुष्पेंद्र, कमलवीर, अनिकेत, नीरज पाल, मोहित चौधरी समेत अन्य आरोपी रच रहे हैं। जेल में बंद आरोपी चाहते हैं कि पूरा परिवार डरकर केस की पैरी बंद कर दे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article