{"_id":"6998b5f7bf29daa706025aed","slug":"bjp-leader-accuses-municipal-council-president-and-executive-officer-of-misusing-government-funds-complains-to-dm-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113813-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा नेता ने लगाया नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा नेता ने लगाया नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, डीएम से शिकायत
Sat, 21 Feb 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाजपा नेता ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर सरकारी धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की है। शिकायत की जांच कराने और सरकारी धन के दुरुपयोग पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी पवन पुष्पद में इस संबंध में डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि जून 2020 में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष ने सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने यात्री शेड का निर्माण कराया था।
आरोप है कि शेड को तुड़वाकर वर्तमान अध्यक्ष ने फरवरी 2024 में आरसीसी केंद्र बना दिया। इसके बाद दिसंबर 2025 में इस स्थान पर रैन बसेरे का निर्माण कर दिया। रैन बसेरे की आड़ में दो दुकान भी बनवाई गई जिन्हें बाद में रातों-रात तुड़वा दिया गया। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ और लाखों का खर्च बेकार गया। उन्होंने डीएम से आरोपों की जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष से उनका पक्ष लेने के लिए दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।