Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP is a worker-based party, here ideology and service are paramount: Vijaypal

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल, यहां विचार-सेवा सर्वोपरि : विजयपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP is a worker-based party, here ideology and service are paramount: Vijaypal
कांठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत कांठ में भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की बृहस्पतिवार से शुरुआत हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य, वैचारिक, कार्यकुशलता और संगठनात्मक के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही संगठन की रीति-नीति, कार्य पद्धति और जनसेवा के मूल मंत्रों की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां विचार और सेवा सर्वोपरि हैं। वैचारिक अधिष्ठान विषय पर पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने पार्टी की विचारधारा, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के बारे में जानकारी दी। एमएलसी एवं पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने पार्टी की कार्य पद्धति, कार्यशैली, अनुशासन, समयबद्धता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यकर्ता विकास एवं संवाद विषय पर एमएलसी गोपाल अंजान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। देश के समक्ष चुनौतियां विषय पर नीति एवं शोध प्रदेश संयोजक पुष्कर मिश्रा, मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया विषय पर निमित्त जायसवाल और अभिषेक मिश्रा ने जानकारी दी। वहीं व्यावहारिक सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा और क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने सोशल मीडिया उपयोग, प्रभावी वक्तव्य कला, कार्यालयीन दक्षता, मंच संचालन के व्यावहारिक पक्षों पर अपने विचार रखे। सरकार की योजनाओं में संगठन की भूमिका पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रथम दिन के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

...फोटो सं. 06, 07



-- प्रशिक्षण वर्ग में यह पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कांठ। बृहस्पतिवार भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन जिला वर्ग अधिकारी राजेश सिंघल, कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला मंत्री विक्रांत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजयभान सिंह, व्यवस्था प्रमुख राजन विश्नोई, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, परमेश्वर लाल सैनी, अरूण पंडित, अंकुश कुमार चौहान, सत्यवान सिंह, राजकुमार, गौरव बिश्नोई, देवराज सिंह जाटव, अभिषेक बिश्नोई, दिव्यांश बिश्नोई, चौधरी हुक्म सिंह, सुरेश सैनी, धर्मपाल सिंह बिश्नोई, ठाकुर राकेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, मयूर भाटिया, आदित्य शंख्यधर, जिला उपाध्यक्ष चकित चौधरी, कमल प्रजापति, गजेंद्र चौधरी, आंचल चौधरी, सौरभ अग्रवाल, मुकेश महेश्वरी, सचिन चौधरी व आदेश चौधरी आदि पदाधिकारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed