फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP district and metropolitan president not declared even after 21 days

Moradabad News: भाजपा जिला और महानगर अध्यक्ष 21 दिन बाद भी नहीं हुए घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP district and metropolitan president not declared even after 21 days
मुरादाबाद। भाजपा के जिला और महानगर के दावेदारों की सूची भेजे जाने के 21 दिन बाद भी पदाधिकारियों की घोषणा नहीं होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में पार्टी के कुछ लोगों का कहना था कि वरिष्ठ नेताओं में मतभेद के चलते पदाधिकारियों की घोषणा में देर हो रही है, लेकिन पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस आरोप से इन्कार किया है।
विज्ञापन

10 जनवरी तक भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव के लिए दावेदारों के नाम चुनाव अधिकारी ने प्रदेश मुख्यालय भेज दिए थे। बताया गया कि 15 जनवरी तक जिलाध्यक्ष और महानगर की घोषणा प्रदेश मुख्यालय से कर दी जाएगी। जिले में महानगर अध्यक्ष पद के लिए संजय शर्मा और उनकी टीम में शामिल 11 पदाधिकारियों ने भी आवेदन किया है। इसी प्रकार जिलाध्यक्ष के लिए आकाश पाल सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। घोषणा के 21 दिन बाद भी पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई। इस कारण जिले कार्यकारिणी के अधीन 16 और 10 मंडल अध्यक्षों की कार्यकारिणी का विस्तार लटक गए हैं। मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी गठित करना चाहते हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बगैर कमेटी गठित नहीं हो सकती है। ऐसे में मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी विस्तार को लेकर पशोपेश में हैं।
विज्ञापन

पार्टी के अंदर उठे सवाल
प्रदेश मुख्यालय से पदाधिकारियों की सूची घोषित नहीं होने पर सवाल उठने लगे कि वरिष्ठ पदाधिकारियों की असहमति के चलते चुनाव का काम लटक गया है। इस बारे में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया का कहना है कि चुनाव के संबंध में उनकी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारियों से वार्ता हुई है। पार्टी में कोई असहमति नहीं है। चुनाव अधिकारी सूची भेज चुके हैं। पार्टी कभी भी सूची घोषित कर सकती हैं। इसमें उनकी सहमति पार्टी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed